Advertisement

PM AWAS की चाबी देकर सांसद ने पूछा- पैसे तो नहीं दिए किसी को, महिला ने खोल दी पोल

Dharmendra Kashyap Viral Video: बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लाभार्थी से बात कर रहे हैं.

Latest News
PM AWAS की चाबी देकर सांसद ने पूछा- पैसे तो नहीं दिए किसी को, महिला ने खोल दी पोल

Viral Video Grab

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब सीधे खाते में पैसे भेजे जाते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बीच में कमीशनखोरी न हो सके. इसके बावजूद लोगों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. ऐसा दावा एक महिला ने उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट से सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने ही किया. पीएम आवास योजना के तहत मिले आवास की चाबी सौंपते हुए धर्मेंद्र कश्यप ने ही महिला से पूछा था कि किसी को पैसे तो नहीं देने पड़े? इस पर महिला ने सरेआम कह दिया कि 30 हजार के आसपास रुपये खर्च हो गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

बदायूं जिले में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सौंपने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में धर्मेंद्र कश्यप भी पहुंचे थे. सांसद धर्मेंद कश्यप ने महिला को चाबी सौंपने के बाद माइक संभाला और महिला से पूछा, 'घर मिल गया कैसा लग रहा है?' इस पर महिला ने कहा, 'अच्छा लग रहा है.' धर्मेंद्र कश्यप ने आगे पूछा, 'किसी ने पैसे तो नहीं लिए?' महिला ने तुरंत बोल दिया, 'लिए हैं, 30 हजार रुपये.'

यह भी पढ़ें- नोएडा में हो गया 'मोमोज युद्ध', वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

वायरल हो गया वीडियो
इसके बाद मंच पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे. धर्मेंद्र कश्यप ने आगे कहा, 'ये तो बहुत गंभीर मुद्दा है. आप मोदी जी को कुछ कहना चाहती हो? धन्यवाद कहना चाहती हो?' इस पर महिला ने हां में जवाब दिया. हालांकि, किसी ने यह पूछने कि कोशिश नहीं कि किसने पैसे लिए और किस बात के पैसे लिए. अब यह वीडियो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता भी शेयर कर रहे हैं और 'भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति' पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हिमंत बिस्व सरमा की राहुल गांधी को चेतावनी, 'चुनाव के दो-तीन महीने बाद अरेस्ट कर लूंगा'

इस क्रार्यक्रम में धर्मेंद्र कश्यप के अलावा बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य, बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह समेत तमाम स्थानीय नेता मौजूद थे. इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट लिखा, 'बीजेपी सरकार में रिश्वत से मिल रहा गरीबों को मकान! बदायूं में बीजेपी सांसद के पूछने पर महिला ने बताया कि 30 हज़ार रिश्वत देने के बाद मिला प्रधानमंत्री आवास. जनता को लाभ देने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही सरकार, शर्मनाक. ज़ीरो टॉलरेंस सिर्फ नाम का, घूसखोरी चरम पर.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement