Advertisement

हरी झंडी दिखाने की मची होड़, धक्का-मुक्की में वंदे भारत ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक, VIDEO

UP News: बीजेपी विधायक के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता उन्हें उठाने के लिए ट्रैक पर कूद पड़े.

Latest News
हरी झंडी दिखाने की मची होड़, धक्का-मुक्की में वंदे भारत ट्रेन के आगे गिरीं BJP विधायक, VIDEO

BJP MLA Sarita Bhadauria Fell in front of train

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर आगरा और वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुंभारभ किया. इस रूट पर पड़ने वाले इटावा रेलवे स्टेशन पर भी लोग स्वागत करने पहुंचे. जिनमें इटावा सदर से बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया भी शामिल थीं. ट्रेन आते ही हरी झंड़ी दिखाने की ऐसी होड़ मची कि धक्का-मुक्की में बीजेपी विधायक प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गईं. गनीमय यह रही कि उन्हें चोट नहीं आई.

इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी लेकर खड़ी हैं. जैसे ही वंदे भारत ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, लोगों ने हरी झंडी दिखाने के लिए धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसी दौरान विधायक का पैर फिसल गया और वे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं. हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रेन खड़ी थी.

बीजेपी विधायक के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया. तभी प्लेटफॉर्म पर खड़े अन्य नेताओं ने ट्रेन रोकने का इशारा किया और बीजेपी कार्यकर्ता विधायक को उठाने के लिए ट्रैक पर कूद पड़े. आनन-फानन में उन्हें उठाकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया गया. गनीमत रही कि विधायक को कोई चोट नहीं लगी.

3 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को  तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. जिसके बाद महाराष्ट्र में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि नयी ट्रेन नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे और पुणे-हुबली मार्गों पर चलाई जाएंगी. पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे द्वारा अबतक महाराष्ट्र में विभिन्न मार्गों पर 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही थीं.

ट्रेन का क्या होगा टाइम टेबल?
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि आठ डिब्बों वाली पुणे-कोल्हापुर और पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेंगी, जबकि 20 डिब्बों वाली नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. मध्य रेलवे ने बताया पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को पुणे से 16:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23:40 बजे हुबली पहुंचेगी. नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:25 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement