Advertisement

अब नितेश राणे के बिगड़े बोल, 'संजय राउत और उद्धव जैसे जिहादियों का राम मंदिर आंदोलन में कोई हाथ नहीं'

Nitesh Rane On Sanjay Raut: बीजेपी विधायक नितेश राणे ने संजय राउत पर पलटवार करते हुए कहा है कि इन लोगों का राम मंदिर आंदोलन में कोई योगदान नहीं है.

Latest News
अब नितेश राणे के बिगड़े बोल, 'संजय राउत और उद्धव जैसे जिहादियों का राम मंदिर आंदोलन में कोई हाथ नहीं'

BJP MLA Nitesh Rane (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राम मंदिर का श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है. सबसे ज्यादा बयानबाजी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के बीच हो रही है. संजय राउत के बयानों के बाद अब बीजेपी के विधायक नितेश राणे ने पलटवार करते हुए कहा है कि संजय राउत और उद्धव ठाकरे जैसे जिहादियों का राम मंदिर आंदोलन में कोई हाथ नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि संजय राउत को बीजेपी पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है.

संजय राउत पर पलटवार करते हुए नितेश राणे ने कहा, 'राम मंदिर के नाम पर सुबह-सुबह भौंकने का काम जो भांडुप का देवानंद (संजय राउत) करता है उसका कोई मतलब नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि चाहे वह राम मंदिर के लिए किया गया आंदोलन हो या फिर 93 का दंगा हो, उद्धव ठाकरे और संजय राउत दोनों का इससे कोई लेना-देना नहीं है. राम मंदिर के नाम पर उद्धव ठाकरे के ऊपर एक FIR तक नहीं है. संजय राउत को बीजेपी पर आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है. संजय राउत और उद्धव ठाकरे जैसे जिहादियों का राम मंदिर आंदोलन में कोई हाथ नहीं है.'

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी 14 जनवरी से करेंगे भारत न्याय यात्रा, जानिए क्या होगा रूट

कांग्रेस पर भी बरसे नितेश राणे
हाल ही में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने राम मंदिर को लेकर यह बयान दिया है कि धर्म एक निजी विषय है. इसे भारत में राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है जो कि चिंताजनक है. इस पर नितेश राणे ने कहा, 'भारत एक हिंदू राष्ट्र हैं, यहां 90% हिंदू लोग रहते हैं. राम मंदिर का विषय राष्ट्रीय मुद्दा है. जब कभी भी हिंदुओं की बात होती है कांग्रेस को हमेशा उससे दिक्कत होती है. फिर चाहे वह जवाहरलाल नेहरू हों, राजीव गांधी हों या सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी ही क्यों ना हों.'

उन्होंने आगे कहा, 'राम मंदिर निर्माण में बालासाहेब ठाकरे का बहुत बड़ा योगदान था. जब राम मंदिर के निर्माण में उद्धव ठाकरे का कोई योगदान ही नहीं है तो उद्धव ठाकरे को बुलावा क्यों भेजा जाना चाहिए. राज ठाकरे को बुलावा भेजा गया क्योंकि जितना योगदान बाला साहब ठाकरे का था उतना ही योगदान राज ठाकरे का भी है. राम मंदिर के आंदोलन के समय उद्धव ठाकरे मातोश्री में कैमरा साफ करने में बिजी था. उद्धव ठाकरे को न्योता भेजा जाएगा लेकिन राम मंदिर के लिए नहीं मस्जिद निर्माण के समय. उस वक्त उन्हें फ्रंट सीट पर बिठाया जाएगा.'

यह भी पढ़ें- बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार की बैठकें और मीटिंग दे रही इशारा

नितेश राणे यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, 'अगर जिस दिन नालायक उद्धव ठाकरे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए रखा जाएगा मैं उसे दिन देश छोड़कर भाग जाऊंगा. मुख्यमंत्री पद तो इससे संभला नही. प्रधानमंत्री पद के बारे में तो इसे सोचना भी नहीं चाहिए. उद्धव ठाकरे पहले कोई सरपंच का चुनाव जीतकर बताएं.' राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के बारे में नितेश ने कहा कि वह हमारे लिए 'ब्लेसिंग इन डिसगाइस' हैं. राहुल गांधी यात्रा करते हुए एक दिन ऐसे ही भारत से इटली चले जाएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement