Advertisement

Rajasthan Viral Video: 'सड़क पर ना दिखें Non Veg के ठेले,' अधिकारी को फटकार लगाते BJP विधायक का वीडियो वायरल

BJP MLA Balmukund Video Viral: हवा महल से विधायक बालमुकुंद आचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अधिकारी को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं.

Rajasthan Viral Video: 'सड़क पर ना दिखें Non Veg के ठेले,' अधिकारी को फटकार लगाते BJP विधायक का वीडियो वायरल

Rajasthan Non Veg News Hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान विधानसभा चुनाव में 199 सीटों में से बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है. राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जीत के बाद बीजेपी में खुशी की लहर छाई हुई है. इस बीच राजस्थान से एक भाजपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह अधिकारी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है... 

जयपुर के हवा महल सीट से विधानसभा चुनाव जीते ही विधायक बालमुकुंद आचार्य एक्टिव मोड में नजर आने लगे. सोमवार को बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ जयपुर के परकोटे इलाके में पहुंचे थे. जहां उन्होंने नॉनवेज की दुकान देखी और नगर निगम के विजिलेंस डीसी को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अधिकारी को नॉनवेज फूड स्टॉल को सड़कों से हटाने की चेतावनी दी. 

ये भी पढ़ें: Cyclone Michaung Update: चक्रवात मिचौंग से चेन्नई में बिगड़े हालात, दो लोगों की मौत

आचार्य बालमुकुंद ने दी चेतावनी

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सरकारी अधिकारी को फोन लगाकर कहा कि सड़कों पर कोई भी नॉनवेज फूड नहीं बचा जाना चाहिए और शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने समर्थकों के साथ खड़े बालमुकुंद अधिकारी से फोन पर बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: मेट्रो और प्लेटफार्म के बीच फंसा शख्स, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

बालमुकुंद ने अधिकारी को लगाई फटकार

बालमुकुंद ने अधिकारी को फोन लगाते ही सवाल किया कि रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं. हां या ना में बोलो... तो आप इसका समर्थन कर रहे हो? तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर भेज रहे हैं, वो सड़क किनारे नहीं दिखना चाहिए. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि मैं शाम को इसकी रिपोर्ट लूंगा और मुझे नहीं मतलब की कौन अधिकारी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement