Advertisement

मणिपुर में एन बीरेन सिंह फिर बनेंगे मुख्यमंत्री? गवर्नर से मिली बीजेपी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Manipur Political News: मणिपुर में 9 फरवरी 2025 से लगा राष्ट्रपति शासन हट सकता है. बीजेपी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

Latest News
मणिपुर में एन बीरेन सिंह फिर बनेंगे मुख्यमंत्री? गवर्नर से मिली बीजेपी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Governor Ajay Bhalla and N Biren Singh

Add DNA as a Preferred Source

मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राधेश्याम सिंह ने बुधवार राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की है. राधेश्याम ने राज्यपाल को 44 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. मणिपुर में 9 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है. सूत्रों को मुताबिक, एन वीरेंद्र सिंह फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

बीजेपी नेता राधेश्याम सिंह ने कहा, 'राज्य में सरकार बनाने के लिए 44 विधायक तैयार हैं. हमने राज्यपाल अजय भल्ला से मिलकर यह बात बता दी है. लोगों की इच्छा है कि सरकार बननी चाहिए. सरकार बनाने के लिए क्या समाधान हो सकता है, इसके लिए हमने चर्चा की.'

विधानसभा स्पीकर से भी मिले विधायक
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हमारी बातों को सुनने के बाद लोगों के सर्वोत्तम हित के लिए कार्रवाई करने की बात कही. राधेश्याम ने कहा कि विधासभा अध्यक्ष सत्यव्रत से 44 विधायकों ने व्यक्तिगत और संयुक्त रूप से मुलाकात की. इस दौरान किसी ने भी सरकार न बनाने का विरोध किया. सरकार के बिना लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि पिछले साल कोविड की वजह से 2 साल बर्बाद हो गए थे. इस साल हिंसा के कारण 2 साल की बर्बादी हो गई. बीजेपी नेता ने कहा कि बचे हुए समय में सरकार गठन हो जाती है तो जनता के हित के लिए कार्य किए जाएंगे.

बता दें कि मणिपुर में 3 मई 2023 को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर हिंसा भड़क गई थी. कुकी और नागा समुदाय के लोग मैतेई को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिले इसको लेकर भिड़ गए थे. जिसमें सैंकड़ों लोग मारे गए और करोड़ो रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई.  हिंसा के करीब 21 महीने बाद एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement