Advertisement

'हरियाणा में भाजपाई निपट गए... चुनाव से पहले राकेश टिकैत का दावा, कंगना रनौत पर भी बरसे किसान नेता

राकेश टिकैत ने हरियाणा में भाजपा को लेकर बड़ा दिया है. किसान नेता का कहना है भाजपा का हरियाणा में कुछ नहीं बचा है.

'हरियाणा में भाजपाई निपट गए... चुनाव से पहले राकेश टिकैत का दावा, कंगना रनौत पर भी बरसे किसान नेता
Add DNA as a Preferred Source

Haryana Assembly election 2024 :  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा में भाजपाई निपट गए हैं. उनका वहां कुछ नहीं बचा है. यही नहीं किसान नेता ने आगे यह भी कहा कि हरियाणा में तो बीजेपी का पैर कुल्हाड़ी पर लग रहा है. राकेश टिकैत ने ये बातें एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बोलीं. 

कंगना रनौत पर भी साधा निशाना
किसान नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने हिमाचल प्रदेश में मंडी से बीजेपी सासंद कंगना रनौत को भी आड़ों हाथों लिया. किसान नेता ने कंगना रनौत के किसानों और कृषि कानूनों से जुड़े बयानों को लेकर कहा कि कंगा ऊल-जलूल बयान देती रहती हैं. उन्हें मामलों की जानकारी नहीं है. बस बयान दे देती हैं. बयान देने के बाद माफी मांगती है. भाजपा को कंगना के बयान का स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कंगना में बचपना बहुत है. 


यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024: किसान नेता राकेश टिकैत के बयान से विपक्ष की उम्मीदों को झटका, जानें क्या कहा 


 

तिरुपति मंदिर पर भी दिया था बड़ा बयान
राकेश टिकैत ने इससे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर विवाद पर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी वाले सब जगह मछली का तेल मिलवा देंगे.  नॉनवेज तो हिंदू भी खा रहा है बाकी जिसने मिलाया है उसकी जांच होनी चाहिए और मछली का तेल मिलेगा, तभी तो हिंदू मुस्लिम बढ़ेगा और सरकार को उसका फायदा होगा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement