Advertisement

'कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे...', महिलाओं की ड्रेस को लेकर कैलाश विजयवर्गीय की विवादित टिप्पणी, VIDEO

Kailash Vijayvargiya Video: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विदेशों में छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं सुंदर मानी जाती हैं, लेकिन मैं ऐसी लड़कियों के साथ फोटो भी नहीं खिंचवाता.

Latest News
'कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे...', महिलाओं की ड्रेस को लेकर कैलाश विजयवर्गीय की विवादित टिप्पणी, VIDEO

Kailash Vijayvargiya (Photo Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के पहनावे को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. विजयवर्गीय ने कहा कि कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती हैं. उनको मैं अपने साथ फोटो भी नहीं खिंचवाने देता. उनके इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर सियासी बवाल मच सकता है. 

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में पौधोरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान विजयवर्गीय ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की. मंत्री ने कहा, 'हमारे यहां अच्छे कपड़े, गहने और श्रंगार करने वाली महिलाओं को अच्छा मानते हैं. लेकिन विदेश में जो लड़की कम कपड़े पहनती हैं, उनको अच्छा मानते हैं.'

वीडियो में क्या-क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय
उन्होंने आगे कहा, 'विदेश में एक कहावत है. जिस तरह कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है, उसी तरह कम भाषण देने वाले नेताओं को अच्छा माना जाता है. लेकिन मैं इसको नहीं मानाता हूं. मुझे कम कपड़े पहने महिला अच्छी नहीं लगती है. मेरे साथ कम कपड़े पहने कोई लड़की सेल्फी खिंचाने आती है तो मैं मना कर देता हूं. कहता हूं पहले पूरे कपड़े पहनकर आओ तब खिंचाना.'

बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने महिला के कपड़ों को लेकर ही टिप्पणी नहीं की, बल्कि निगमायुक्त और IAS अधिकारी शिवम वर्मा का भी मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि निगमायुक्त को जब भी मैं किसी काम को लेकर फोन करता हूं तो उनका जवाब यस सर होता है, लेकिन काम नहीं होता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement