भारत
एसटी सोमशेकर यशवंतपुर विधानसभा से विधायक हैं. जबकि शिवराम हेब्बार येल्लापुर येल्लापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं. दोनों पर पार्टी का अनुशासन उल्लंघन करने का आरोप है.
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायकों पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है. बीजेपी ने विधायक एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि दोनों विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण एक्शन लिया गया है.
एसटी सोमशेकर यशवंतपुर विधानसभा से विधायक हैं. जबकि शिवराम हेब्बार येल्लापुर येल्लापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं. केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने एक पत्र जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि विधायक सोमशेकर और हेब्बार द्वारा पार्टी के अनुशासन की बार-बार उल्लंघन किया जा रहा था. जिसकी वजह से दोनों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा रहा है.
केंद्रीय अनुशासन समिति ने 25 मार्च 2025 को दोनों विधायकों को कारण बताओ नोटिस भेजा था. जिसके जवाब पर काफी विचार किया गया और पार्टी अनुशासन के बार-बार उल्लंघन की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई का निर्णय लिया गया. वर्तमान में दोनों विधायक किसी भी पद पर नहीं रहेंगे.
The BJP Central Disciplinary Committee has expelled MLA A Shivaram Hebbar from the BJP for a period of six years. pic.twitter.com/fGK5BDaShZ
— ANI (@ANI) May 27, 2025
कांग्रेस के पक्ष में की थी क्रॉस वोटिंग
बता दें कि बीजेपी विधायक एसटी सोमशेकर ने मार्च 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के लिए क्रॉस वोटिंग की थी. जबकि हेब्बार ने मतदान से दूरी बना ली थी. इसको पार्टी के अंदर विद्रोह के रूप में देखा गया था. तब से दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी. इतना ही नहीं इन नेताओं के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होना भी बताया जाता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.