Advertisement

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग आज, कश्मीर-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर इन्हें चुना जाएगा

दोनों प्रदेशों को लेकर चुनाव आयोग के कार्यक्रम की बात करें तो जम्मू कश्मीर में तीन फेज और हरियाणा में एक फेज में वोटिंग होगी. इसको लेकर दोनों ही राज्यों में लगभग तीन करोड़ वोटर्स आपने मत के आधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Latest News
BJP केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग आज, कश्मीर-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर इन्हें चुना जाएगा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा. (फोटो- Twitter/BJP)

Add DNA as a Preferred Source

बीजेपी की केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आज बड़ी मीटिंग हो रही है. दरअसल हरियाणा और कश्मीर को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने एक हाई प्रोफाइल मीटिंग का आयोजन किया है. इस मीटिंग में दोनों राज्यों के लेकर पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी. पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के पास बड़ी मात्रा में प्रत्याशियों का आवेदन आया हुआ है, वहीं इनमें से पार्टी ने कई नामों का चयन भी कर लिया है. अब पार्टी की ओर से आधिकारित तौर पर फाइनल लिस्ट जारी करना बाकी है. 

हरियाणा में बीजेपी की रणनीति
हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान होंगे. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को जारी किया जाएगा. हरियाणा में पार्टी ने प्रत्येक सीट पर चार नामों का चायन किया है, इन्हीं चार नामों में से एक को आज प्रत्याशी के तौर पर फाइनल कर लिया जाएगा. बीजेपी ने दो दिन पहले प्रत्याशी के चयन को लेकर गुरुग्राम में विचार-मंथन सेशन का आयोजन किया गया था. हरियाणा में बीजेपी की पूरी कोशिश है कि जीताऊ प्रत्याशियों को टिकट दिया जाए. ताकी पार्टी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत सके. 


यह भी पढ़ें: नक्सलियों के खात्मे के लिए गृहमंत्री Amit Shah की 7 राज्यों के साथ बैठक 


चुनाव आयोग का कार्यक्रम
दोनों प्रदेशों को लेकर चुनाव आयोग के कार्यक्रम की बात करें तो जम्मू कश्मीर में तीन फेज और हरियाणा में एक फेज में वोटिंग होगी. इसको लेकर दोनों ही राज्यों लगभग तीन करोड़ वोटर्स आपने मत के आधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जम्मू कश्मीर की बात करें तो वहां पर पहले चरण को लेकर नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी किए जाएंगे. वहीं 27 अगस्त को नामांकन के लिए लास्ट डेट रखा गया है. वहीं चुनाव लड़ने से अपना नाम वापस लेने के लिए लास्ट डेट 30 अगस्त को रखा गया है.


यह भी पढ़ें: 'देश के उद्योगपति में कोई दलित-आदिवासी नहीं, PM राजा-महाराजा वाला मॉडल चाहते हैं...' राहुल गांधी का केंद्र पर सीधा वार


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement