Advertisement

Haryana BJP Candidate List: हरियाणा में BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

Haryana BJP Candidate First List 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोड डाले जाएंगे. ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं.

Latest News
Haryana BJP Candidate List: हरियाणा में BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

Haryana BJP Candidate List

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूटी में 67 नामों का ऐलान किया गया है. सीएम नायब सिंह सैनी बदल दी गई है. अब वे लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वर्तमान में वह करनाल सीट से विधायक हैं. यहीं से उनके लड़ने की चर्चा हो रही थी. वहीं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट से मैदान में उतारा गया है.

बीजेपी ने अरविंद शर्मा को गुहाना और पलवल से दीपक मंगला का टिकट काटकर गौरव गौतम को दिया है . खास बात यह है कि जेजेपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने टिकट दिया है. रामकुमार गौतम को सफीदों, देवेंद्र बबली को टोहना और उकलाना से अनूप धावक को प्रत्याशी बनाया है. किस उम्मीदवार को कहां से दिया टिकट आइये जानते हैं.

बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट

  • लाडवा- नायब सिंह सैनी
  • अंबाला कैंट- अनिल विज
  • कालका- शक्ति रानी शर्मा
  • पंचकूला- ज्ञान चंद गुप्ता
  • अंबाला शहर- असीम गोयल
  • मुलाना (SC)- संतोष सरवन
  • सढ़ौरा (SC)- बलवंत सिंह
  • जगाधरी- कंवर पाल गुर्जर
  • यमुनागर- घनश्याम दास अरोड़ा
  • रादौर- श्याम सिंह राणा
  • शाहबाद (एससी) सुभाष कलसाना
  • थानेसर- सुभाष सुधा
  • पेहोवा- सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  • गृहला (SC)- कुलवंत बाजीगर
  • कलायन- कमलेश ढांडा
  • कैथल- लीला राम गुर्जर
  • नीलखेड़ी SC)- भगवान दास कबीरपंथी
  • इंद्री- राम कुमार कश्यप
  • करनाल- जगमोहन आनंद
  • घरौंदा- हरविंदर कल्याण
  • पानीपत ग्रामीण- महिपाल ढांडा
  • पानीपत शहर- प्रमोद कुमार विज
  • इसराना (SC)- कृष्ण लाल पंवार
  • जींद- कृष्ण लाल मिड्ढा

यह भी पढ़ें- उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली से दिग्विजय... हरियाणा में JJP-ASP की पहली लिस्ट

इन 9 विधायकों का टिकट कटा

  • पलवल से दीपक मंगला
  • फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता
  • गुरुग्राम से सुधीर सिंगला
  • रनिया से रणजीत चौटाला
  • बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मिकी
  • अटेली से सीताराम यादव
  • सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह
  • पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह
  • रतिया से लक्ष्मण नापा

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूब को मतगणना के बाद आएंगे. पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40, कांग्रेस ने 31 और जन नायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि 9 सीटें अन्य दल और निर्दलियों के खाते में गई थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement