Advertisement

Delhi: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ बिश्नोई गैंग का शूटर, ग्रेटर कैलाश मर्डर केस में शामिल

Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही  पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की है. वहीं  पुलिस ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से शार्प शूटर योगेश को गिरफ्तार किया है. 

Latest News
Delhi: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ बिश्नोई गैंग का शूटर, ग्रेटर कैलाश मर्डर केस में शामिल
Add DNA as a Preferred Source

Delhi News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में हर जगह की पुलिस को एलर्ट मोड पर डाल दिया है. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक छापेमारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में, दिल्ली पुलिस ने 17 अक्टूबर 2024 को लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के एक अंतरराज्यीय शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.

शूटर के पैर में लगी गोली 
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुई पुलिस के साथ शूटरों की मुठभेड़ हुई, जिसमें शार्प शूटर योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो जिम मालिक नादिर शाह की हत्या में मुख्य आरोपी था. पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से योगेश घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. योगेश के पास से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है.


ये भी पढ़ें- SC Citizenship Act: धारा-6A की वैधता बरकरार, SC का बड़ा फैसला, जानें NRC और NPR पर होगा इसका कैसा असर


नवी मुंबई से पकड़ा गया आरोपी
इससे पहले, हरियाणा और नवी मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुखबीर उर्फ सूखा को पानीपत के सेक्टर 29 क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सुखबीर सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर फायरिंग की प्लानिंग में शामिल था. साथ ही यह काफी समय से फरार चल रहा था. नवी मुंबई पुलिस की टीम ने सुखबीर की लाइव लोकेशन को ट्रैक किया. इसी के आधार पर उन्होंने पानीपत में उसके होटल की पहचान की. नवी मुंबई पुलिस ने वहां जाकर कई कमरों में अपनी टीम को तैनात किया और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement