Advertisement

कहीं बाइक जलाईं, कहीं पथराव, गणेश विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में 13 लोग घायल, कहीं दंगे की 'साजिश' तो नहीं!

गणेश विसर्जन के दौरान देश में अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. पुलिस इन मामलों को कंट्रोल करने में लगी है.

Latest News
कहीं बाइक जलाईं, कहीं पथराव, गणेश विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में 13 लोग घायल, कहीं दंगे की 'साजिश' तो नहीं!

Representational Image

Add DNA as a Preferred Source

गणेश विसर्जन पर देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसक झड़प की खबरें आ रही हैं.  ताजा मामला महाराष्ट्र और राजस्थान का है. बुधवार को महाराष्ट्र के भिवंडी और राजस्थान के बारां में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी का मामला सामने आया है.  बताया जा है कि राजस्थान के बारां में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. 

बच्चों के बीच हुई थी लड़ाई
बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बंजारा और गुर्जर समाज के लोग आपस में भिड़ गए. इस लड़ाई में दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हुए हैं. खबर ये भी है कि इस दौरान भड़की हिंसा में गुस्साई भीड़ ने 2 बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया. मामले की जानकारी देते हुए थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा. एक पक्ष ने ये आरोप लगाया और फिर दोनों पक्षों के साथ हिंसक लड़ाई शुरू हो गई. इस लड़ाई में दोनों पक्षों में लाठियां चलीं. दो बाइक जला दी गईं. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. अन्यों की तलाश चल रही है. 

पत्थरबाजी ने बिगाड़ा माहौल
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थर फेंके गए. घटना 12.30 बजे की है. यहां छतों से भी पत्थर फेंकने की खबर आ रही है. यहां भी दो गुटों में टकराव की स्थिति देखने को मिली. पुलिस ने समय रहते मामला कंट्रोल कर लिया. पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है और कई की खोज चल रही है. जॉइंट सीपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त इलाके में तैनात है.


यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग घायल


 

शहर-दर-शहर आ रहीं हिंसा की खबरें
आपको बता दें बीते दिनों कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान हिंसक घटना देखने को मिली. इस मामले में 50 से ज्यादा उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया. गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी गणपति विसर्जन के दौरान हिंसक घटनाएं देखने को मिली हैं.  देशभर से आ रही ये घटनाएं संकेत करती हैं कहीं देश में दंगे के लिए साजिशें तो नहीं रची जा रही हैं. देश में सहिष्णुता खत्म होती जा रही है. इसलिए एक धर्म दूसरे के प्रति सहनशील नहीं हो पाता. मामूली बातों पर बड़े विवाद खड़े हो जाते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement