भारत
Bihar: बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है यहां पर पटना के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के पास एक महिला की लाश मिली हैं.
Bihar: बिहार के पटना से हत्या की चौकानें वाले खबर सामने आ रही हैं. जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा की नई टर्मिनल बिल्डिंग के वाटर हार्वेस्टिंग के पाइप में एक महिला की लाश मिली. लाश अर्द्ध नग्न अवस्था में थी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर कई तरह के निशान पाए गए हैं. घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसकी जाँच की जा रही है.
रेप और हत्या का हो सकता है मामला
इस घटना के लेकर डीएसपी ने बताया है कि ये हत्या का मामला हो सकता है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी. बता दें कि इस घटना की जानकारी तब लगी जब एयरपोर्ट कर्मियों ने पाइप के पास एक महिला का शव देखा गया. जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में बरसात के पानी निकास वाली पाइप में शनिवार की रात इस महिला का शव मिला. उम्र लगभग 30 से 35 के बीच बताई जा रही है.
गंभीरता से की जा रही जांच
डॉ. अन्नू, डीएसपी, सचिवालय की तरफ से बयान जारी किया गया है. कि "एयरपोर्ट के पास महिला का शव बरामद हुआ है. प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म और हत्या की आशंका है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पहचान की कोशिश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है." इसको लेकर पटना पुलिस ने भी ट्वीट किया है. घटना ने कई सवाल खड़े किए है. एयरपोर्टजैसे संवेदन शील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.