Advertisement

Bihar Crime: रील्स बनाने की सनक में पति को उतारा मौत के घाट, खतरनाक है इस कातिल पत्नी की कहानी

Wife Kills Husband For Reels: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का ट्रेंड आज कल काफी कॉमन है लेकिन बिहार की एक महिला ने तो रील्स के लिए अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया.

Latest News
Bihar Crime: रील्स बनाने की सनक में पति को उतारा मौत के घाट, खतरनाक है इस कातिल पत्नी की कहानी

Accused Rani 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर रील्स और वायरल होने की सनक कई बार खौफनाक अपराध  में भी बदल जाती है. ऐसा ही कुछ बिहार की रहने वाली रानी नाम की महिला के साथ हुआ है. दरअसल रानी सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाती थी जिसे लेकर दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे. अश्लील गानों पर डांस करते हुए अपने रील्स शेयर करती थी और यहीं से उसकी दोस्ती एक और शख्स से हो गई. उसके सोशल मीडिया हैडल पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी थे. रानी की इन हरकतों से परेशान होकर महेश्वर ने उसे कई बार हिदायत दी लेकिन वह नहीं मानी. इतना ही नहीं रील्स के चक्कर में उसका एक अफेयर भी शुरू हो गया और पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर आए दिन झगड़े होते थे. 

पुलिस ने बेगूसराय की रानी नाम की महिला को अरेस्ट किया है जिस पर अपने पति महेश्वर को जान से मारने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि रील्स और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर आरोपी का अपने मृतक पति से झगड़ा हुआ था और वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी. इसी दौरान उसकी फोन पर महेश्वर से बात हुई और मिलने के लिए बुलाया. यहां उसने अपनी बहन और आशिक शहजाद के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: क्या है Mother Son Challenge जिसके चक्कर में YouTube के खिलाफ हो गया केस?  

सोशल मीडिया पर है 10,000 फॉलोअर्स 
रानी के सोशल मीडिया पर 10,000 के करीब फॉलोअर्स हैं और वह रोज अपने वीडियो शेयर करती थी. अश्लील गानों पर वीडियो शेयर करने की वजह से महेश्वर काफी परेशान रहता था. दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा होता था और ऐसे ही एक दिन उसे पता चला कि रानी की दोस्ती शहजाद नाम के एक शख्स से हो गई है. महेश्वर के भाई ने बताया कि भाभी के अवैध संबंध की वजह से वह काफी परेशान रहा करता था. जब उसने हत्या वाले दिन अपने भाई को कई बार फोन किया और फोन नहीं उठाया तो वह परेशान हो गया. उसने अपने पिता को फोन किया और वह बेटे की ससुराल पहुंचे.

पुलिस जांच में खुले हत्या के सुराग 
बेगूसराय पुलिस की जांच टीम ने बताया कि इस मामले में जब हमें शिकायत मिली तो हम आरोपी के घर पहुंचे और वहां हमें महेश्वर की लाश मिली. हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में उसने पुलिस को खूब गुमराह किया लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी कहानी सामने आ गई. उसके प्रेमी शहजाद और रानी की बहन को भी हमने हिरासत में लिया है. तीनों ने गला मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है. 

यह भी पढ़ें: हत्यारी CEO मां ने टिश्यू पेपर पर लिखी थी अपराध की पूरी कहानी, सामने आई डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement