Advertisement

Bihar Voter List 2025: बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख से भी ज्यादा नाम हटे, इस जिले में सबसे ज्यादा कटौती

बिहार की वोटर लिस्ट 2025 के ड्राफ्ट में 65.63 लाख नाम हटाए गए हैं. साथ ही जिला अधिकारियों को हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के रूप में यह सूची सौंपी गई है. मतदाता 1 सितंबर तक नाम जुड़वाने का दावा कर सकते हैं.

Latest News
Bihar Voter List 2025: बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख से भी ज्यादा नाम हटे, इस जिले में सबसे ज्यादा कटौती

Bihar Voter List 2025 Update

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Voter List 2025: बिहार में आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने राज्य की प्रारंभिक वोटर लिस्ट 2025 जारी कर दी है. शुक्रवार को प्रकाशित इस ड्राफ्ट सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं. खास बात यह है कि इस बार 65 लाख से ज्यादा लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. वोटर लिस्ट से नाम कटने की सबसे ज्यादा संख्या राजधानी पटना जिले में दर्ज की गई है.

पटना जिले में  3.95 लाख नाम इस बार हटा दिए गए

निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई. इस सूची में 7 करोड़ 24 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं. साथ ही जिला अधिकारियों को हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के रूप में यह सूची सौंपी गई है. पटना जिले में सबसे बड़ी कटौती देखने को मिली है. यहां के 14 विधानसभा क्षेत्रों में अब 46.51 लाख वोटर ही दर्ज हैं, जबकि पहले यह संख्या 50.47 लाख थी. यानी करीब 3.95 लाख नाम इस बार हटा दिए गए हैं.

आपत्ति की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें लिस्ट की जानकारी दी और विशेष कैंप में नाम जोड़ने या संशोधन के लिए सहयोग मांगा. दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है, जो सभी प्रखंड और नगर निकाय कार्यालयों में चलेगी.


यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने लगाए EC पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप, चुनाव आयोग ने दिया सख्त जवाब


विशेष कैंप हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे

ड्राफ्ट लिस्ट से जिन 65.63 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उनमें 22.34 लाख लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं. वहीं, 7.01 लाख मतदाताओं के नाम दो या दो से ज्यादा स्थानों पर दर्ज थे. 36.28 लाख लोग बिहार से स्थायी रूप से बाहर जा चुके हैं या उनका पता नहीं चल सका है. लगभग 1.2 लाख लोगों के फॉर्म बीएलओ के तीन बार घर जाने के बावजूद नहीं मिले. नए मतदाता ऑनलाइन माध्यम से या कैंप में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं. विशेष कैंप हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement