भारत
पटना से गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविदा शुरू हो गई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी और इसका किराया कितना होगा.
आज 20 जून से देश को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल चुकी है. बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो चुकी है. पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो चुकी है. इस ट्रेन को मिलाकर अब बिहार में कुल 13 वंदे भारत तो वहीं उत्तर प्रदेश में कुल 15 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं.
पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग, सुबह 5:40 पर चलेगी. इस बीच ट्रेन 7:30 पर बगहा पहुंचेगी. तो वहीं 8:03 पर नरकटियागंज पहुंचेगी, 8:35 पर बेतिया पहुंचेगी, 8:05 पर सगोली, 9:08 पर मोतिहारी 10:50 पर मुजफ्फरपुर, 11:40 पर हाजीपुर तो दोपहर 12:45 पर पाटिलपुत्र पहुंचेगी. वापसी में बात की जाए तो यह ट्रेन पाटिल पुत्र जंक्शन से दोपहर 3:30 पर चलेगी और रात 11:30 पर गोरखपुर पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें-Ahmedabad Plane Crash: Air India ने कैंसल की 7 फ्लाइट्स, पूरी लिस्ट यहां देखें
बिहार के पाटलिपुत्र उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए शुरू की गई नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 जून से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी. किराए की बात करें तो पाटिलपुत्र जंक्शन से गोरखपुर का एसी चेयर कार का किराया 925 रुपये है. जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1820 रुपये तय किया गया है. पाटलिपुत्र से चलने के बाद यह ट्रेन गाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.