भारत
Bihar Hinsa Today: बिहार में जारी हिंसा के चलते कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और कर्फ्यू लागू कर दिया है. तनाव अभी भी जारी है.
डीएनए हिंदी: बिहार में रामनवमी के बाद से सांप्रदायिक तनाव जारी है. शनिवार को इस हिंसा ने और भीषण रूप ले लिया. सासाराम में एक बम धमाका हुआ और इस धमाके में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अब बिहार के कई इलाकों में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है. स्कूल और मदरसों को बंद कर दिया गया है. सांप्रदायिक तनाव फैलने के खतरे को देखते हुए कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. वहीं, बिहार पुलिस का कहना है कि अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है और हालात शांतिपूर्ण हैं. बिहार पुलिस ने हिंसा की घटनाओं के आरोप में 45 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
नालंदा जिले के सासाराम और रोहतास जिले के बिहार शरीफ में हुई हिंसक घटनाओं में अभी तक लगभग एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं. शनिवार रात को सासाराम में हुए धमाके में छह लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि घायलों को बीएचयू रेफर किया गया है. वहीं, सांप्रदायिक तनाव के चलते रोहतास जिले में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं.
यह भी पढ़ें- जहां था अमित शाह का प्रोग्राम वहीं हुआ धमाका, बिहार में हिंसा पर भिड़ी बीजेपी और जेडीयू
बिहार में अभी तक क्या-क्या हुआ
यह भी पढ़ें- बिहार में थम नहीं रही हिंसा, सासाराम में धमाके में 5 लोग घायल, धारा 144 लागू और इटरनेट सेवाएं बंद
दूसरी तरफ, बीजेपी आरोप लगा रही है कि अमित शाह के कार्यक्रम को रोकने के लिए सत्ताधारी जेडीयू ने जानबूझकर धारा 144 लागू की है जिसकी वजह से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. अमित शाह शनिवार शाम को ही पटना पहुंचे. वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. हालांकि, सासाराम में हुए बम धमाके के बाद यहां होने वाले उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं