Advertisement

बिहार में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को एक ऑटोरिक्शा और एक ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वैशाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले सभी लोग निकटवर्ती मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर से थे.

Latest News
बिहार में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार एक ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल भर्ती कराया गया है. जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया है.

वैशाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले सभी लोग निकटवर्ती मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर से थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.


यह भी पढ़ें- सुबह साथ तो शाम को खिलाफ... यूपी में CM योगी और केशव प्रसाद मौर्य के बीच क्या चल रहा? 


थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने जिला सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि ये सभी लोग हाजीपुर के पास एक मंदिर जा रहे थे.

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement