Advertisement

भारी बारिश से Bihar का हाल बेहाल, बिजली गिरने से 8 की मौत, ​​​​​​​कई बांध टूटे, आज भी अलर्ट जारी

तेज बारिश को लेकर बिहार की स्थिति विकराल हो गई है. इस दौरान कई जगहों पर बांध टूटने की घटनाएं हुई हैं. मुजफ्फरपुर में मौजूद रक्सा गांव में कल आधी रात को नहर पर बना एक बांध टूट गया, इससे पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है.

Latest News
भारी बारिश से Bihar का हाल बेहाल, बिजली गिरने से 8 की मौत, ​​​​​​​कई बांध टूटे, आज भी अलर्ट जारी

बिहार में बाढ़ (file photo)

Add DNA as a Preferred Source

भारी बारिश की वजह से बिहार का हाल बेहाल हो गया है. पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने राज्य में त्राहिमाम ला दिया है. राज्य के सभी 38 जिलों में जबरदस्त वर्षा हुई है. राज्य में मौजूद 13 जिलों में आज भी भयानक बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट जोन घोषित कर दिया है. इन दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी-तूफान वाली हवा चल सकती है. तेज बारिश की वजह से आकाशिय बिजली गिरने की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. बिजली गिरने से राज्यभर में 8 लोगों की मृत्यु हुई है. 

भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त
चंद दिनों की तेज बारिश से ही राज्य की स्थिति विकराल हो गई है. इस दौरान कई जगह बांध टूटने की भी घटना हुई है. मुजफ्फरपुर में मौजूद मरवन इलाके के रक्सा गांव में कल आधी रात को नहर पर बना एक बांध टूट गया, इससे पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है. इस घटना से वहां पहले वाले हजारों लोग प्रभावित हुए हैं.

आकाशिय बिजली से कई मौतें
बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से सचेत कर दिया गया है. मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को तेज बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. पिछले एक दिन के भीतर ठनका गिरने से 8 की मौत हो गई है. इनमें औरंगाबाद में 3, पटना में 3, नवादा में एक और सारण में एक शख्स की मृत्यु हो चुकी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement