Advertisement

Bihar News: 60 साल की उम्र में मिला बचपन का प्यार, बीवी-बच्चे छोड़ गर्लफ्रेंड संग भागा वकील, फिर जागा पुराना प्यार

बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. घर वालों की बंदिशों से दूर हुए प्रेमी जोड़े एक बार फिर मिल गए हैं.

Latest News
Bihar News: 60 साल की उम्र में मिला बचपन का प्यार, बीवी-बच्चे छोड़ गर्लफ्रेंड संग भागा वकील, फिर जागा पुराना प्यार
Add DNA as a Preferred Source

कहते हैं सच्चे प्यार को इंसान कभी नहीं भूलता है. साथ ही प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. कई बार आपने ऐसी प्रेम कहानियों के बारे में सुना होगा जिसे सुनकर सभी को हैरानी होती होगी. हाल ही में बिहार के पूर्णिया से एक ऐसा मामला सामने आया है. यहां दो बिछड़े प्रेमी जोड़े फिर मिल गए. बचपन का प्यार बुढ़ापे में परवान चढ़ा. इसके बाद 60 साल का बुजुर्ग शख्स 50 साल की शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गया. शख्स पेशे से वकील है और महिला डॉक्टर है. दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे. हाल ही में फिर से मुलाकात होने पर दोनों का पुराना प्यार जाग उठा और दोनों फरार हो गए. 

बचपन के प्यार के साथ वकील फरार 

दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन घर वालों की बंदिशों की वजह से एक न हो पाए. इसके बाद दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई. साल बीते और दोनों के बच्चे भी हो गए. दोनो अपने-अपने परिवारों के साथ खुश थे. लेकिन फिर से हुई मुलाकात ने सब कुछ बदल दिया. 60 साल के वकील को जब सालों बाद अचानक से उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड दिखी तो उन्हें यकीन ही नहीं हो पाया. पेशे से डॉक्टर गर्लफ्रेंड भी एक्स-बॉयफ्रेंड को देख इमोशनल हो गई. दोनों ने बातचीत शुरू की. तब डॉक्टर गर्लफ्रेंड के पति को इसकी भनक लग गई. वो इस रिश्ते का विरोध करने लगा, और फिर एक दिन ऐसा आया जब दोनों फरार हो गए. 

ये भी पढ़ें-कौन है अनुपमा सिंह, जिन्होंने WHO के मंच से उधेड़ी पाकिस्तान की बखिया, 100 सेकेंड में दुनिया के सामने खोली पोलपट्टी

पति ने दर्ज कराई FIR

क्लीनिक छोड़कर घर पहुंचे डॉक्टर ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. केस हाईप्रोफाइल था. इसलिए पुलिस ने आनन-फानन में दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर डाले और 24 घंटे के अंदर दोनों को सहरसा से बरामद कर लिया. महिला डॉक्टर के पति ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार पत्नी के प्रेमी वकील को घर आने से मना किया, लेकिन वह उसके क्लीनिक जाते ही घर पहुंच जाता था. इस बात को लेकर पत्नी से कई बार उसकी लड़ाई हो गई. पत्नी से लड़ाई के दौरान बच्चे बीच में आकर समझौता कराते थे. इस बार तो पत्नी ने हद पार कर दी और प्रेमी के साथ भाग निकली. हालांकि पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है. बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement