Advertisement

Bihar: बिहार में आंख फोड़कर पुजारी की हत्या, इलाके में बढ़ा तनाव

Bihar Murder news: बिहार में पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह पिछले 6 दिनों से लापता थे. पुलिस के अनुसार पुजारी के निजी अंगों पर भी चोटें पाई गई हैं.

Bihar: बिहार में आंख फोड़कर पुजारी की हत्या, इलाके में बढ़ा तनाव

Bihar priest murder news Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लापता पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार पुजारी के निजी अंगों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि 6 दिनों से लापता चल रहे पुजारी का शव कल देर शाम झाड़ियां के पास से बरामद किया गया. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  मनोज कुमार (32 साल) गांव के एक शिव मंदिर में पुजारी थे, वह पिछले छह दिनों से लापता थे. उनके भाई अशोक कुमार साह बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं. मनोज कुमार उस समय गायब हो गए, जब वह अपने घर से मंदिर जा रहे थे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाई. इस बीच शनिवार को पुलिस को पुजारी का शव गांव की झाड़ियों में मिला. जिसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया. 

ग्रामीणों ने किया हंगामा 

 इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. इस मामले में स्थानीय लोगों और बिहार पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. प्रदर्शकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी और हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर यहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.

निर्मम तरीके से की गई पुजारी की हत्या 

बताया जा रहा है कि पुजारी की निर्ममता के साथ की गई है. पुजारी के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें दिखीं हैं. इतना ही नहीं बल्कि पुजारी की आंखें तक निकाल ली गई थी. इस पूरे मामले पर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पर्याप्त पुलिस बल बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि अब राजमार्ग साफ कर दिया गया है. लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव कर दिया था. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement