Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, PK ने बताई इसके पीछे की वजह

प्रशांत किशोर की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी.

Latest News
बिहार विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, PK ने बताई इसके पीछे की वजह

प्रशांत किशोर

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में आगले साल यानी 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी पार्टियों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में बिहार की राजनीति में आई नई नवेली पार्टी जन सुराज पार्टी की तरफ से भी कई घोषणाएं की गई है. इस पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर हैं. प्रशांत किशोर की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी.

टीम में होगी मुसलमानों की भागीदारी 
रविवार के जन सुराज पार्टी की तरफ से एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का नाम 'राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी' रखा गया. इस कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी को हराना है तो गांधी के विचारधारा पर चलना होगा. प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी को लेकर बताया कि जन सुराज की अगुवाई के लिए 25 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी. इस टीम में 4 से 5 लोग मुस्लिम तबके से होंगे.

बीजेपी को हराने के लिए अपनाना होगा गांधी की विचारधारा
विचारधारा की बात करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि '40 फिसदी हिंदुओं ने नफरत की बात करने वाली सियासत के विरुद्ध मतदान किया है. इसलिए यदि आप अपने आने वाली पीढ़ी के लिए न्यायपूर्ण माहोल चाहते हैं तो वक्त आ चुका है कि आप गांधी और समाजवाद की विचारधारा पर चलें, और बीजेपी को हराने में सहायता करें.' 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement