Advertisement

Bihar Politics: पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Tej Pratap Yadav: राजद से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने 'टीम तेज प्रताप' बनाई है जो प्रचार और रणनीति का काम संभालेगी.

Latest News
Bihar Politics: पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

तेज प्रताप यादव 

Add DNA as a Preferred Source

बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब राजद और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया. लंबे समय से उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद साफ कर दिया है कि वे वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इसके लिए 'टीम तेज प्रताप' नाम से एक खास चुनावी टीम भी बना ली है, जो प्रचार और रणनीति का पूरा जिम्मा संभालेगी.

'टीम तेज प्रताप' नाम से एक अलग चुनावी टीम बनाई

राजद और लालू परिवार से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अपने सियासी सफर की नई शुरुआत का ऐलान कर दिया. उन्होंने बताया कि वे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे. तेज प्रताप ने बताया कि उन्होंने 'टीम तेज प्रताप' नाम से एक अलग चुनावी टीम बनाई है, जो पूरी विधानसभा में उनके प्रचार-प्रसार और रणनीति की जिम्मेदारी उठाएगी. यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि टीम तेज प्रताप के बैनर तले कई और उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकते हैं. उनका दावा है कि बिहार में कोई भी ईमानदार और जनता के लिए काम करने वाला व्यक्ति उनकी टीम से जुड़ सकता है.


यह भी पढ़ें: Bihar Crime: महिला होमगार्ड अभ्यर्थी से चलती एंबुलेंस में गैंगरेप, भर्ती दौड़ के दौरान हुई थी बेहोश


नीतीश कुमार की राजनीतिक पकड़ कमजोर हो चुकी है

उन्होंने खुद को किंगमेकर बताते हुए यह भी कहा कि अगर वक्त आया तो वे किसी को भी मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि अब उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हो चुकी है और वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लालू यादव के छोटे बेटे निशांत कुमार अब राजनीति में कदम रख चुके हैं. तेज प्रताप यादव का यह ऐलान ना सिर्फ उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा बल्कि बिहार की राजनीति में भी एक नया मोड़ ला सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement