Advertisement

बिहार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम पद, जानें क्यों बने ये हालात?

Cm Nitish Kumar: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. खबर है कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा सकता है. वहीं, उनके बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा है.

Latest News
बिहार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम पद, जानें क्यों बने ये हालात?

cm nitish kumar

Add DNA as a Preferred Source

बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सूत्रों की मानें तो बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा, जबकि नीतीश के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा.

दरअसल, यह संभावना इसलिए बनी कि सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी हो रही है. जेडीयू के सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी ने नामांकन की तैयारी पूरी हो गई है. वह गुरुवार को नामांकन कर सकते हैं.

16 मार्च को दे सकते हैं इस्तीफा

वहीं, खबर यह भी है कि नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के दिन 16 मार्च को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है. विधायकों की संख्या के आधार पर 4 सीटें NDA आसानी से जीत लेगी, लेकिन उसकी नजर पांचों सीटों पर है.

समझें राज्यसभा चुनाव का नंबर गेम

बिहार में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 विधायकों का वोट चाहिए. एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं. ऐसे में वह 4 राज्यसभा सीटें तो आसानी से जीत लेगी. इसके बाद उसके पास 38 विधायक बचेंगे. अब उसे पांचवी राज्यसभा सीट जीतने के लिए 3 विधायकों का अतिरिक्त समर्थन चाहिए होगा. इसके लिए उसको विपक्ष के खेमे में सेंध लगानी होगी. बिहार में महागठबंधन के पास 35 सीटें हैं. इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के 5 और एक विधायक बसपा का है. 

बीजेपी की बल्ले-बल्ले!
बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. अगर नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख करते हैं तो बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना तय है. खबरें की मानें तो बीजेपी ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है. वह नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाएगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement