Advertisement

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को मारने की रची जा चुकी है 4 बार साजिश, राबड़ी देवी का सनसनीखेज दावा

राबड़ी देवी ने दावा किया कि तेजस्वी यादव की हत्या की चार बार कोशिश की जा चुकी है. साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए बीजेपी-जेडीयू पर हमला बोला है.

Latest News
Bihar Politics: तेजस्वी यादव को मारने की रची जा चुकी है 4 बार साजिश, राबड़ी देवी का सनसनीखेज दावा

राबड़ी देवी

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Politics: बिहार की राजनीति अब एक बार फिर गरमा गई है. आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश अब तक चार बार रची जा चुकी है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस साजिश के पीछे किसका हाथ है, यह भी मालूम है. इस बयान के साथ ही राबड़ी देवी ने बीजेपी और जेडीयू पर सीधा आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. 

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है. विपक्ष की तरफ से लगातार चल रहे एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विरोध के बीच, आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने एक और बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी है. 

ट्रक से टक्कर मारने की चार कोशिशें

राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है और अब तक उन्हें ट्रक से टक्कर मारने की चार कोशिशें हो चुकी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमें पता है कि यह साजिश कौन रच रहा है और तेजस्वी को किससे खतरा है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी और जेडीयू को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. 


यह भी पढ़ें: अयोध्या में शर्मसार हुई इंसानियत, रात के अंधेरे में महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ गए परिजन, Video Viral


सम्राट चौधरी से बीच तीखी बहस

वहीं, विधानसभा में तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस देखने को मिली. एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीएलओ खुद फॉर्म पर साइन कर रहे हैं. इस पर सम्राट चौधरी ने निजी हमला करते हुए कहा, तुम क्या कहोगे, तुम्हारा बाप भी अपराधी है. दफा हो जाओ. इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है, वहीं सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement