Advertisement

Nitish Kumar Resign: नीतीश की 'दगाबाजी' पर भड़के चिराग पासवान, राष्ट्रपति शासन की कर डाली मांग!

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का हाथ थाम लिया है. लालू यादव के जिस जंगलराज को निशाना बनाकर नीतीश कुमार सत्ता में आए हैं, अब उसी के सहारे बिहार की सत्ता संभालने की वह एक बार फिर तैयारी कर रहे हैं.

Nitish Kumar Resign: नीतीश की 'दगाबाजी' पर भड़के चिराग पासवान, राष्ट्रपति शासन की कर डाली मांग!
चिराग पासवान.
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार (Bihar) की राजनीति ने एक बार फिर देश को चौंका दिया है. लालू-नीतीश के बेमेल गठजोड़ से एक बार फिर सरकार बनने जा रही है. लालू यादव जहां भ्रष्टाचार के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं, वहीं नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू के तौर पर रही है. यह गठबंधन अब चिराग पासवान (Chirag Paswan) को रास नहीं आ रही है.

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की है. चिराग पासवान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दूसरी बार जनादेश का अपमान किया है. 

Nitish Kumar resign: पुरानी तल्खियां भूलकर कैसे तेजस्वी के साथ सत्ता चलाएंगे 'पलटीमार' नीतीश कुमार

नए सिरे से चुनाव की मांग कर रहे हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की. बिहार में नीतीश के इस्तीफे के बाद तेज हुई राजनीतिक हलचल के बीच चिराग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन में आ गए और कहा कि बीजेपी ने वह सब स्वीकार किया जो मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार चाहते थे. 

Nitish Kumar ने बिहार के सीएम पद से दिया इस्तीफा, तेजस्वी यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नीतीश के लिए सिद्धातों से समझौता कर बैठी BJP

चिराग पासवान ने कहा कि यहां तक कि भाजपा ने उनके लिए अपनी नीतियों तक से समझौता किया. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर जनादेश का अपमान किया है. उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. यह मजाक है क्या? एक बार आप किसी के साथ सरकार बनाते हो और दूसरी बार किसी और के साथ.

नीतीश कुमार बोले- बीजेपी ने हमें अपमानित किया, जानिए बिहार की राजनीति से जुड़े 5 अपडेट

क्या एनडीए के साथ समझौता करेंगे चिराग पासवान?

चिराग पासवान ने कहा, 'मैं राज्यपाल से आग्रह करूंगा कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की अनुशंसा करें. नए जनादेश के लिए विधानसभा चुनाव कराया जाना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि ताजा राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी क्या भूमिका होगी, चिराग ने कहा कि इस बारे में मैंने कोई फैसला नहीं किया है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement