Advertisement

Nitish Kumar के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सूखाग्रस्त इलाकों का कर रहे थे एरियल सर्वे

Bihar Politics: नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने जा रहे थे लेकिन खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई.

Nitish Kumar के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सूखाग्रस्त इलाकों का कर रहे थे एरियल सर्वे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार (Bihar) के गया (Gaya) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी है. वह राजधानी पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे. जैसे ही मौसम का मिजाज बिगड़ा, पायलट को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा.

बिहार में सूखा की स्थिति बन गई है. कई जिलों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. बारिश के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है. हाल ही में लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) ने इस मुद्दे पर केंद्र का ध्यान खींचा था. 

Manish Sisodia के घर छापेमारी, CBI की एफआईआर में 15 लोगों का नाम, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

सूखे की मार झेल रहा है बिहार

रामकृपाल यादव ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि जांच के लिए बिहार एक टीम भेजी जाए.  मुख्यमंत्री नीतीश ने यह भी कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

'मनीष सिसोदिया के घर केवल पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स ही मिलेंगे', CBI रेड पर बोले राघव चड्ढा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह पटना से सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने रवाना हुए थे. बीच में ही मौसम खराब हो गया इसलिए मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतरना पड़ा. मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement