Advertisement

Bihar News: अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच जहां हुआ था पंगा, एक दिन बाद वहां फिर हुई फायरिंग

बिहार के मोकामा में दूसरी बार गोलीबारी की घटना सामने आई है. आरोप है कि फायरिंग सोनू-मोनू गैंग ने की है.

Latest News
Bihar News: अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच जहां हुआ था पंगा, एक दिन बाद वहां फिर हुई फायरिंग
Add DNA as a Preferred Source

बिहार के मोकामा में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस बार गोलीबारी  सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर की गई, जिसके बाद से पूरा इलाका में अफार-तफरी मच गई है. मुकेश के घर के पास से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं. मुकेश ने सोनू-मोनू गैंग पर फायरिंग का आरोप लगाया है. ये गोलीबारी की घटना 24 जनवरी को सुबह करीब 5 बजे हुई. 

सोनू-मोनू गैंग पर लगा आरोप 
बिहार के नौरंगा में एक दिन पहले बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना हुई थी.
 इशके बाद अगले ही दिन 24 जनवरी को मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव के पास डुमरा में हुई. घटनास्थल से कारतूस के खोखे मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, सोनू ने मुकेश पर पैसा गबन का आरोप लगाया था. वहीं, अनंत सिंह ने सोनू-मोनू गैंग पर मुकेश के साथ मारपीट और उसके घर में ताला लगाने का आरोप था. दोनों के बीच पहली बार फायरिंग मुकेश को लकेर ही हुई थी. 

ये भी पढ़ें-Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत नजर आए पुलिसकर्मी, जमकर लगाए ठुमके, 3 गिरफ्तार

एक दिन पहले हुई गोलीबारी में अनंत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी. इस हमले में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70-80 राउंड गोलियां चली थीं. इस वारदात में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लगी थी. हालांकि, एकआईआर दर्ज करवाने के बाद भी अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement