Advertisement

Bihar: होली के बीच जुमे की नमाज के लिए दो घंटे का ब्रेक, बिहार के दरभंगा की मेयर के बयान पर बवाल

होली और रमजान को लेकर दरभंगा की मेयर अंजुम आरा की अपील से बिहार की राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है. जिसके बाद प्रशासन ने सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया है.

Latest News
Bihar: होली के बीच जुमे की नमाज के लिए दो घंटे का ब्रेक, बिहार के दरभंगा की मेयर के बयान पर बवाल

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली के दिन दो घंटे के लिए इसे रोकने की अपील कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि चूंकि इस साल होली और रमजान के पहले जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है, इसलिए साढ़े 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होली के जश्न पर ब्रेक लिया जाना चाहिए, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद जाकर शांतिपूर्वक नमाज अदा कर सकें. उनका यह बयान उस समय आया जब दरभंगा समाहरणालय में जिला प्रशासन की अगुवाई में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य यह था कि दोनों समुदायों के बीच त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बना रहे. इसी बैठक में अंजुम आरा ने प्रशासन से अपील की कि जुमे की नमाज के दौरान होली के कार्यक्रमों को थोड़ी देर के लिए रोका जाए.

बीजेपी विधायक का पलटवार

अंजुम आरा के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर 'बचोल' ने होली के दिन मुसलमानों को घर में रहने की सलाह दी थी, जिससे पहले ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी. अब जेडीयू नेता और दरभंगा की मेयर के बयान ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी है.


यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: महाकुंभ की सफलता से यूपी में BJP का जोश हाई, 2027 चुनाव के लिए जिला स्तर से एक्शन प्लान तैयार


प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

शांति समिति की बैठक के बाद अंजुम आरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले भी कई बार होली और रमजान एक साथ आए हैं और दोनों समुदायों ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाया है. उन्होंने कहा कि कोई भी विवाद नहीं चाहता और इस बार भी सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए. प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी तरह के तनाव से बचें, ताकि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा सके.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement