Advertisement

16-16 के फॉर्मूला पर सहमत, लेकिन गृह विभाग पर फंसा पेच, क्या नीतीश दिखा पाएंगे बार्गेन पावर?

नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया. बिहार में नई सरकार का गठन 20 नवंबर को होने की उम्मीद है.

Latest News
16-16 के फॉर्मूला पर सहमत, लेकिन गृह विभाग पर फंसा पेच, क्या नीतीश दिखा पाएंगे बार्गेन पावर?

Bihar new government formation

Add DNA as a Preferred Source

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिले प्रचंड बहुमत के बाद नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा. कल यानी 19 नवंबर बीजेपी और जेडीयू की विधायक दल की बैठक होगी. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. बताया जा रहा है कि जेडीयू-बीजेपी के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर बात तो बन गई है, लेकिन गृह विभाग को लेकर पेच फंस गया है.

अभी तक गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास रहता आया है, लेकिन इस बार बीजेपी इसे अपने पास रखना चाहती है. अगर नीतीश कुमार विधायक दल के नेता चुने गए तो वह 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है.

विधायक दल की बैठक में लगेगी CM पर मुहर
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजे पटना के अटल सभागार में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. वहीं, नीतीश कुमार जेडीयू के विधायकों के साथ सुबह 11 बजे सीएम आवास 1 अणे मार्ग पर बैठक करेंगे. इसके बाद दोपहर 3.30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

नीतीश कुमार ने मंगलवार की शाम गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया. शपथ समारोह में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली. इस शपथ समारोह में बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की आशंका है.

2-3 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
वहीं, मतदाताओं को आने के लिए भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया. इस समारोह में 2 से 3 लाख लोग पहुंचने की उम्मीद है. गौरतलब है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की.

वहीं, दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जेडीयू 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ी और 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत दर्ज की.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement