Advertisement

Bihar News: मुजफ्फरपुर रेप कांड के बाद NCW सख्त, पूरे बिहार में आक्रोश की लहर, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का प्रदर्शन

Muzaffarpur Rape News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग दलित लड़की की बलात्कार और हत्या ने लोगों को स्तब्ध कर दिया. जिसके बाद से पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है. अब इस मामले को लेके एनसीडब्ल्यू भी सख्त हो गया है.

Latest News
Bihar News: मुजफ्फरपुर रेप कांड के बाद NCW सख्त, पूरे बिहार में आक्रोश की लहर, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का प्रदर्शन

Muzaffarpur Rape News

Add DNA as a Preferred Source

Muzaffarpur Rape News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य समेत देश में आक्रोश पैदा कर दिया है. 26 मई को, एक नौ साल की दलित लड़की को उसके गांव में चॉकलेट का लालच देकर बहलाया गया और फिर उसके साथ बलात्कार और क्रूर हमला किया गया. आरोपी ने लड़की की हत्या करने की भी कोशिश की, जिससे उसके गले और सीने पर गहरे घाव हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

एनसीडब्ल्यू की सख्त प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और इसे 'सिस्टम की विफलता और घोर लापरवाही' बताया.  एनसीडब्ल्यू ने बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके. 

पुलिस की कार्रवाई 

मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी सबूत जमा कर लिए हैं, जिसमें कपड़ों से नमूने भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, 'हम 15 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करेंगे, ताकि मामले को तेजी से सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया जा सके.' पुलिस का लक्ष्य है कि दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाए. 

कांग्रेस का विरोध

इस घटना ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. कांग्रेस ने नीतीश कुमार सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरपुर में विरोध प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ क्रूरता और इलाज में लापरवाही शर्मनाक है.' समय पर इलाज मिलता, तो शायद उसकी जान बच जाती.'


यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार NDA में अंदरूनी घमासान, चिराग-कुशवाहा बिगाड़ सकते हैं खेल? सहयोगी दलों के तेवर हुए तीखे


परिवार का दर्द और लापरवाही का आरोप

मीडिया से बातचीत करते हुए लड़की के परिवार ने कहा कि शुरू में तुर्की पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई. पीड़िता के चाचा वीरेंद्र पासवान ने बताया, 'पटना में हमें घंटों एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement