Advertisement

पापा ने कहा था मर जाओ...Bihar की पहली ट्रांसजेंडर दरोगा बनीं मानवी, बनना चाहती हैं IAS

बिहार में तीन ट्रांसजेंडर्स ने इतिहास रच दिया है. बिहार पुलिस में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर बनी हैं.

Latest News
पापा ने कहा था मर जाओ...Bihar की पहली ट्रांसजेंडर दरोगा बनीं मानवी, बनना चाहती हैं IAS

Madhvi Madhu Kashyap

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में तीन ट्रांसजेंडर ने ऐसा काम कर दिखाया है जिसपर सभी को गर्व है. दरअसल बिहार पुलिस में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर (दरोगा) बनी हैं. इन तीनों में दो ट्रांसमेन और एक ट्रांसवूमेन हैं. भागलपुर के एक छोटे से गांव की रहने वाली मानवी मधु कश्यप बिहार की पहली ट्रांसजेंडर दरोगा बनीं हैं. मंगलवार को बिहार पुलिस अबर सेवा आयेग ने दरोगा का रिजल्ट जारी किया था. इस परीक्षा में 1275 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिसमें से तीन ट्रांसजेंडर हैं. 

IPS बनने का सपना 
मानवी कहती हैं कि वह इश परीक्षा के लिए 2021 से तैयारी कर रही हैं. उनका कहना है कि उनका सपना यहां खत्म नहीं होता है, बल्कि वो यूपीएससी क्लियर करके आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं.उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहती हूं. साथ ही गुरु रहमान सर, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया, उनको भी तहे दिल से धन्यवाद देती हूं. ट्रांसजेंडर होने की वजह से हमें बहुत बार ताने सुनने को मिले लेकिन मैं उन सभी की बातों को इग्नोर करती थी.


ये भी पढ़ें-Doda Encounter: सुरक्षा बलों ने घेरे 3 आतंकी, मुठभेड़ जारी, Kathua Terror Attack में भी मिले खास सबूत


पापा कहते थे मर जाओ या हमें मार दो
मानवी मधु कश्यप की सफलता पर उनके गुरु रहमान भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि मानवी 10 साल से घर नहीं गई है. इसके पापा कहते थे या तो हमें मार दो या तुम मर जाओ. शुरू में जब यह पटना आई थी तो इससे घर-घर भेजकर बधाई करवाई जाती थी. गलत काम करवाया जाता था. तमाम तरह की प्रताड़ना सहन करने के बाद ये बच्ची मेरे पास आई.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement