Advertisement

Bihar Viral News: साथ पढ़ते-पढ़ते हो गया प्यार, घर से भागे तो हुआ मुकदमा, Video भेजकर कहा 'जियो और जीने दो'

Bihar News: लड़की की फैमिली ने लड़के के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस जांच कर रही है.

Bihar Viral News: साथ पढ़ते-पढ़ते हो गया प्यार, घर से भागे तो हुआ मुकदमा, Video भेजकर कहा 'जियो और जीने दो'

Bihar Love Couple News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bhojpur News- कोचिंग में पढ़ने के लिए आने के दौरान एक लड़का-लड़की आपस में प्यार कर बैठे. घर से भागे तो लड़की की फैमिली ने लड़के के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर दिया. इसके बाद लड़का-लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बयान अपलोड कर दिया, जिसमें एक-दूसरे से बेहद प्यार करने की बात कही गई है. मामला बिहार के भोजपुर जिले का है. सोशल मीडिया पर वायरल हो गए वीडियो में लड़का-लड़की ने भोजपुर जिला प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

आरा में कोचिंग इंस्टीट्यूट में करते थे पढ़ाई

लड़का-लड़की के बीच यह लवस्टोरी आरा शहर में परवान चढ़ी, जहां दोनों कोचिंग करने के लिए आते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के का नाम नौशाद है और वह आरा के मुफ्फसिल थाना एरिया के घेघटा गांव का रहने वाला है, जबकि लड़की बिहिटा थाना इलाके की रहने वाली है. कोचिंग में साथ पढ़ने के दौरान दोनों पहले दोस्त बने और फिर आपस में प्यार करने लगे. कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए.

3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई लड़की की फैमिली ने FIR

लड़की के परिजनों को जब उसके भागने का पता लगा तो उन्होंने बिहिटा थाने में नौशाद और उसे 2 साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी. फैमिली ने उन पर लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप पुलिस को दी शिकायत में लगाया है.

इसके बाद सामने आया वीडियो

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस नौशाद और उसके साथियों की तलाश करने लगी. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया है. वीडियो में उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने की मांग की है. दोनों ने एक-दूसरे से बेहद प्यार करने और अलग किए जाने पर गलत कदम उठाने की बात कही है. वीडियो में लड़की कह रही है कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ आई है. नौशाद की फैमिली और दोस्तों को पुलिस परेशान ना करे. हम एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. नौशाद ने भी कहा कि वह लड़की से बेहद प्यार करता है. यदि हमें अलग किया गया तो हम दोनों अपनी जान भी दे सकते हैं. इसके बाद वीडियो में लड़का कह रहा है,'हमें अपनी जिंदगी जीने दीजिए और आप लोग भी अपनी जिंदगी जी लीजिए.' इस बारे में बिहिटा थाना प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि लड़का-लड़की के बीच प्रेम का मामला स्पष्ट हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है और प्रेमी जोड़े की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement