Advertisement

बिहार में दोहराया ज्योति मौर्या वाला कांड, पति ने पढ़ा लिखा कर बनाया काबिल, सरकारी नौकरी पाते ही पत्नी प्रेमी से करेगी शादी

बिहार से ज्योति मौर्या केस जैसी ही एक घटना घटना सामने आई है. यहां पर वैशाली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी मां के गहने बेचकर पढ़ाया और जब उसकी सरकारी नौकरी लगी, तो फिर उसने अपनी बेटी समेत पति को भी छोड़ दिया और प्रेमी संग शादी करने को तैयार हो गई.

Latest News
बिहार में दोहराया ज्योति मौर्या वाला कांड, पति ने पढ़ा लिखा कर बनाया काबिल, सरकारी नौकरी पाते ही पत्नी प्रेमी से करेगी शादी

bihar news

Add DNA as a Preferred Source

ज्योति मौर्या वाला केस किसे याद नहीं होगा. अब बिहार में उसी से मिलती जुलती घटना सामने आई है. बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे. दरअसल इस मामले में पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए मां के गहने बेच दिए और पूरी ताकत लगाकर पत्नी को अच्छी से अच्छी जगह पढ़ाया लेकिन जैसे ही पत्नी की सरकारी नौकरी लगी वैसे ही पत्नी से पति और 4 साल की बेटी समेत पूरे ससुराल से रिश्ता खत्म कर दिया. महिला पर आरोप है कि अब वह सरकारी नौकरी करने वाले प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है.

10 फरवरी 2020 को हुई थी शादी
वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम निवासी ब्रजकिशोर साह के पुत्रलपंकज कुमार साह  की शादी 10 फरवरी वर्ष 2020 को समस्तीपुर जिला के हसनपुर सूरत पटोरी थाना निवासी मनोज साह की बेटी पूजा कुमारी से हुई थी. इन दोनों को एक 4 साल की बेटी भी है. साल 2023 में पूजा कुमारी की अग्निशमन विभाग में नौकरी लग गई. उसकी पोस्टिंग सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज में हुई. ट्रेनिंग के दौरान पूजा को अपने साथी आरा निवासी फायरमैन से प्यार हो गया. जब पत्नी की जॉइनिंग हुई तो पति 10 दिन के लिए पत्नी के पास गया था.

पति को चला पत्नी की बारे में पता
ज्वानिंग के बाद पति 10 दिनों के लिए अपने पत्नी के पास गया. जब वह वहां रुका तो उसे कई लोगों से अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला. इस पर पति ने जब पत्नी का विरोध किया तो फिर पति को पत्नी ने वहां से भगा दिया. पति पकंज के पास पूजा और उसके प्रेमी का आपत्तिजनक वीडियो हाथ लग गया. जिसे लेकर पंकज अपने ससुराल गया और पूजा के माता-पिता को वीडियो दिखाया, अपनी बेटी को कुछ कहने की जगह उन्होंने पकंज को ही बुरा-भला कर भगा दिया और कहा कि पूजा को तलाक दे दों नहीं तो बहुत भारी पडे़गा. 

पुलिस को बताई सारी कहानी
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सरकारी जॉब लगते ही बेवफा हो गई. वह अपने साथ काम करने वाले फायरमैन के प्रेम में पड़ी हुई है. पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement