Advertisement

Bihar news: बिहार में आसमान से गिरी 'मौत', आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 6 लोग मरे, कई घायल

Bihar lightning strike: आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में बड़ी त्रासदी हुई है. यहां आकाशीय बिजली से बक्सर और बगहा में 6 लोगों की जान चली गई हैं वहीं कई लोग घायल हुए हैं.

Latest News
Bihar news: बिहार में आसमान से गिरी 'मौत', आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 6 लोग मरे, कई घायल

bihar lightning strike

Add DNA as a Preferred Source

Bihar lightning strike: मानसून की शुरूआत में ही बिहार में आसमान से आफत बरस रही है. राज्य के बक्सर औह बगहा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई हैं. बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से  तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. वहीं बगहा ( पश्चिम चंपारण)  में भी बिजली की घटना ने कई लोगों को जान ली है. अभी तक पूरे 6 लोगों की मरने की खबर सामने आ रही हैं वहीं 8 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं. 

मातम का महौल
इस घटना के बाद प्रभावित इलाकों में मातम का महौल है. वहीं मृतकों के परिवार और प्रियजनों के रो-रो के बुरा हाल हो गया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुफस्सिल थाने के प्रभारी शंभू भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर में हादसा सोमवार दोपहर को हुआ. बिजली गिरने की घटना के समय खुले में मौजूद लोगों पर इसका प्रभाव ज्यादा हुआ, हादसे के शिकार हुए घायलों को तुरंत पुलिस की टीम ने अस्पताल में भर्ती करवाया. 

खेत में काम कर रहे थे मृतक
ये मृतक खेत मे काम कर रहे थे जब ये घटना हुई. प्रशासन मृतको के परिवार जनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. वहीं बगहा में पहली त्रासदी रामनगर ब्लाक के मेघवाल मठिया गांव में हुई. इस घटना में आई आंधी के दौरान बिजली गिरने से शहाबुद्दीन अंसारी और अफसर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, चौसा में घायलों में नीरज कुमार (16), अमित चौधरी (30) और सोनू कुमार (18) शामिल हैं. फिलहाल इन सभी का बक्सर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मौसम विभाग ने किया अलर्ट
बक्सर के चौसा और राजपुर थाना क्षेत्र में  चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतकों में मिथलेश राम (22), भगवान उर्फ झोला सिंह (60) और वीरेंद्र गोंड (45) शामिल हैं. इस घटना में केवल इंसान ही नहीं बल्कि एक मवेशी की भी मौत हुई है. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है आगे और भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement