Advertisement

Bihar News: पहाड़ पर बैठा था कपल, अचानक आ गए बदमाश और पार की हैवानियत की हद

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में एक कपल के साथ कुछ बदमाशों ने हैवानियत की हद पार कर दी. पहाड़ पर बैठे कपल को कुछ बदमाशों ने पहले तो ईंट से पीटा और फिर उनकी जबरन मंदिर में शादी करा दी. 

Latest News
Bihar News: पहाड़ पर बैठा था कपल, अचानक आ गए बदमाश और पार की हैवानियत की हद

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

बिहार (Bihar) के जमुई में एक कपल शहर के भीड़-भाड़ से दूर एक पहाड़ी पर कुछ समय एकांत में बिताने आया था. हालांकि, यही उनकी जिंदगी की बड़ी गलती साबित हो गई और उनके साथ जो कुछ हुआ, वो सपने में भी नहीं सोचा था. पहाड़ी पर बैठे कपल को परेशान करने के लिए कुछ बदमाश पहुंच गए और इसके बाद उन्होंने ईंट से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि कपल रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन बदमाशों ने पीटना नहीं छोड़ा. इसके बाद दोनों को पास के एक मंदिर में ले गए और वहां जबरन शादी करवा दी. 

पहले की जमकर पिटाई, फिर कराई शादी 
घटना बिहार के जमुई की है जहां एक कपल की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद उन्होंने उनकी जबरदस्ती एक मंदिर में शादी भी कराई. बताया जा रहा है कि पहले तो बदमाशों ने युवक की ईंट से बेरहमी से पिटाई की और जब लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बचाने की कोशिश की, तो उसकी भी बाल खींचकर पिटाई कर दी. इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है. अब तक इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.


यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज, सड़क किनारे बनाई चाय, पत्नी बोलीं- 'हमें तो कभी नहीं पिलाई'


बताया जा रहा है कि जमुई की इस पहाड़ी पर आसपास के इलोकों से कपल अक्सर मिलने के लिए आ जाते हैं. शहर से दूर होने और सुनसान होने की वजह से कपल यहां अक्सर आते रहते हैं. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में कपल के साथ मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी यहां एक कपल की ऐसे ही कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की थी.


यह भी पढ़ें: तेलंगाना में मर्डर, कर्नाटक में जलाया शव, बिजनेसमैन की पत्नी सहित 3 गिरफ्तार


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement