Advertisement

Hooch Tragedy पर JDU सांसद गिरधारी यादव, शराब तो भगवान है, दिखती नहीं लेकिन हर जगह मिल जाती है

Bihar Hooch Tragedy Death Update: बिहार में जहरीली शराब पीने से बीते तीन-चार दिनों में कुल 71 लोगों की जान जा चुकी है.

Hooch Tragedy पर JDU सांसद गिरधारी यादव, शराब तो भगवान है, दिखती नहीं लेकिन हर जगह मिल जाती है

JDU MP Girdhari Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब (Hooch) पीने से मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच गई है. पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस पर असंवेदनशील बयान देते हुए कहा कि जो शराब पिएगा वो मरेगा ही. अब बांका से जेडीयू के सांसद गिरधारी यादव (MP Girdhari Yadav) ने कहा है कि शराब तो भगवान है, दिखती नहीं है लेकिन हर जगह मिल जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीने से तो उन राज्यों में भी लोगों की मौत हुई है जहां शराबबंदी लागू नहीं है. गिरधारी यादव ने कहा कि इससे पहले यूपी और गुजरात में भी शराब पीने से लोगों की जान गई है.

शराबबंदी के बारे में सवाल पूछे जाने पर गिरधारी यादव ने कहा, 'गुजरात में लोग मरे, यूपी में मरे, मध्य प्रदेश में मरे, जहां शराबबंदी नहीं है वहां भी मरे. शराब जो पिएगा, वो गलत तो है ही न. हमसे पहले गुजरात में मरे. हम तो कहते हैं कि शराब पीना ही गलत है. बिहार में शराब भगवान हो गया है, दिखता कहीं नहीं है लेकिन हर जगह मिल जाता है. जैसे बीजेपी वाले भगवान दिखाते हैं लेकिन होता कहीं नहीं है, वैसे ही शराब है. दिख नहीं रही है कहीं लेकिन लोग पीकर मर जा रहे हैं.'

यह भी पढ़ें- 24 घंटे में 30 पोस्टमार्टम, छलक उठा पोस्टमार्टम असिस्टेंट का दर्द, जो कहा उसे सुन छलक जाएंगी आंखें

'पार्टी बदलना समाजवादियों का कैरेक्ट है'
गिरधारी यादव से सवाल पूछा गया कि बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा है कि जो पलटी मारेगा वो बिहार पर राज करेगा. इस पर गिरधारी यादव ने कहा, 'सुशील मोदी RSS के हैं. नीतीश कुमार समाजवादी हैं. समाजवादी 5 साल साथ भी नहीं रह सकता है, पांच साल लड़कर भी नहीं रह सकता है. लोहिया जी, कर्पूरी ठाकुर जी, दंडवते जी सब हमेशा दल बदलते रहे. समाजवादियों को लगता है कि ये गलत काम है तो वह तुरंत दल तोड़ देता है. ये तो उसका कैरेक्टर है.'

यह भी पढ़ें- Hooch या जहरीली शराब क्या होती है जिसे पीने से लोग बीमार पड़ते हैं और मौत हो जाती है?

बिहार के छपरा में जहरीली शराब के चलते अब तक कुल 70 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा सारण, सिवान और बेगूसराज में भी कई लोगों की जान गई है. जहरीली शराब कांड में एसआईटी गठित की गई है. इस एसआईटी में 31 पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है. अभी तक 126 शराब व्यापारियों को पकड़ा जा चुका है. पुलिस का कहना है कि अब तक 4,000 लीटर से ज़्यादा अवैध शराब जब्त की जा चुकी है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीने से मरने वालों को किसी तरह का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement