Advertisement

सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो से मचा बवाल, BJP बोली – महिलाओं का अपमान

बिहार में कांग्रेस द्वारा 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने की योजना पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. इन पैड्स के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी है, जिसे लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

Latest News
सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो से मचा बवाल, BJP बोली – महिलाओं का अपमान
Add DNA as a Preferred Source

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति का आगाज़ कर दिया है. पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि राज्य की 5 लाख जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे जाएंगे. इन पैड्स के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर और योजना का नाम ‘माई-बहन मान योजना’ अंकित है. पैकेट पर यह भी लिखा गया है कि महिलाओं को ₹2500 प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी, जो अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा संचालित इस योजना का हिस्सा है. 

राहुल गांधी की तस्वीर से मचा बवाल 

इस अभियान की घोषणा के तुरंत बाद यह राजनीतिक विवाद का विषय बन गया. सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो को लेकर विपक्ष ने इसे महिलाओं का अपमान बताया. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और बिहार की महिलाएं कांग्रेस और आरजेडी को इसका जवाब देंगी. 

नीरज कुमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला

वहीं, जेडीयू प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा "बेटियां और महिलाएं सम्मान और मर्यादा की प्रतीक हैं. आप वहां पर अपना चेहरा लगाकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं. यह आरजेडी जैसी पार्टी की संगति का असर है." 

कांग्रेस ने वोटर अभियान पर दिया ज़ोर 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बैठक में मतदाता सूची में अधिकतम लोगों को शामिल करने पर चर्चा की गई. साथ ही, ‘माई बहन मान योजना’ के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने की बात कही गई. कांग्रेस ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने की भी घोषणा की है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement