Advertisement

Bihar: ड्रग इंस्पेक्टर के घर से मिला खजाना- बेशुमार नोट, सोना, लग्जरी कार, अफसर भी रह गए हैरान

मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट के अफसर सुरेन्द्र कुमार मौर ने बताया कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. इसके अलावा और भी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है.

Bihar: ड्रग इंस्पेक्टर के घर से मिला खजाना- बेशुमार नोट, सोना, लग्जरी कार, अफसर भी रह गए हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के पटना में सर्विलांस डिपार्टमेंट की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर छापा मारा. इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैश, सोना-चांदी, जमीनों के कागजात बरामद हुए हैं. इसके साथ ही चार लग्जरी कारें भी जब्त हुई हैं. कैश का ढेर देखकर अफसरों के भी होश उड़ गए.

यह कैश कुल कितना है इसका पता लगाने के लिए घंटों गिनती चली. मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट के अफसर सुरेन्द्र कुमार मौर ने बताया कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. इसके अलावा और भी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की लगातार शिकायतें मिल रही थीं और वे उस पर नजर बनाए हुए थे. 

एएनआई पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जांच करने पहुंची टीम ने टेबल और बेड पर नोटों की गड्डियों का ढेर लगाया हुआ है. बता दें कि जितेंद्र कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी. पटना के तीन ठिकानों सुल्तानगंज के खान-मिर्जा गली स्थित उनके मकान, पटना सिटी में मलेरिया हॉस्पिटल स्थित सरकारी कार्यालय एवं गोला रोड स्थित इंडियन कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी व गया में उनके एक आवासीय फ्लैट में छापा मारा गया.

यह भी पढ़ें: Aditya Thackeray का दावा- हमारे संपर्क में हैं 10-15 विधायक, गद्दारों को जीतने नहीं देंगे

ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के तहत पटना-5 यानी अशोक राजपथ, गोविंद मित्रा रोड से लेकर सुल्तानगंज तक का क्षेत्र है. राज्य की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड भी इनके ही क्षेत्राधिकार में आती है. 

यह भी पढ़ें: Ashok Gehlot का आरोप- सरकार गिराने की कोशिश में गजेंद्र शेखावत के साथ मिले हुए थे सचिन पायलट

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement