Advertisement

Bihar Crime: महिला होमगार्ड अभ्यर्थी से चलती एंबुलेंस में गैंगरेप, भर्ती दौड़ के दौरान हुई थी बेहोश

Gaya Rape Case: बिहार के गया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. होमगार्ड भर्ती के दौरान बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी से एंबुलेंस में गैंगरेप हुआ.

Latest News
Bihar Crime: महिला होमगार्ड अभ्यर्थी से चलती एंबुलेंस में गैंगरेप, भर्ती दौड़ के दौरान हुई थी बेहोश

Bihar Crime

Add DNA as a Preferred Source

Gaya Rape Case: बिहार के गया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान एक महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन इसी दौरान एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने मिलकर उसके साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप कर डाला. घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने होश में आने के बाद पूरी आपबीती डॉक्टरों को बताई.

होमगार्ड की भर्ती के दौरान बेहोश हो गई

गया जिले के बीएमपी-3 ग्राउंड में गुरुवार को होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी. दौड़ के दौरान एक 26 वर्षीय महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश हो गई. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस बुलाई. रास्ते में जो हुआ, वह बेहद दर्दनाक और शर्मनाक था. पीड़िता ने बताया कि जब वह अर्ध-बेहोशी की हालत में थी, तभी एंबुलेंस के चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार ने उसके साथ बलात्कार किया.

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

जब अस्पताल पहुंचने के बाद महिला को होश आया, तो उसने डॉक्टरों को इस पूरे घटना की जानकारी दी. जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बोधगया थाना की पुलिस सक्रिय हुई और दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 


यह भी पढ़ें: 'मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन...' बगावत की राह पर उतरे चिराग पासवान? बिहार चुनाव से पहले बड़ा बयान


दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है. बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल और एंबुलेंस की जांच की है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी आरोपियों की पहचान पक्की की गई। इस मामले में बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी. एसएसपी ने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement