Advertisement

Bihar News: 1500 रुपये के लिए दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और शरीर पर पेशाब किया, सदमे में परिवार 

Patna News: पटना में भी शर्मसार करने वाला पेशाब कांड हुआ है. शनिवार की रात एक महादलित महिला की पिटाई करने के बाद उसके ऊपर पेशाब कर दिया गया. पेशाब करने का आरोप गांव के दबंगों पर लगा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Bihar News: 1500 रुपये के लिए दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और शरीर पर पेशाब किया, सदमे में परिवार 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की राजधानी पटना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में पेशाब कांड हुआ था जिसकी निंदा पूरे देश में हुई थी. अब ऐसी ही घटना पटना में हुई है.आरोप है कि यहां पर दबंगों ने एक महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा और फिर उसके ऊपर पेशाब कर दियाय इस घटना के बाद महिला गंभीर रुप से घायल है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रह है. घटना पटना जिले के खुसरूपुर थाना इलाके की है. पेशाब करने का आरोप गांव के ही कुछ दबंगों पर हैं. घटना के बाद महादलित टोला में दहशत का माहौल है और लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना की सोशल मीडिया पर भी काफी निंदा हो रही है. 

बताया जा रहा है कि पीड़ित दलित महिला के पति ने एक वर्ष पूर्व गांव के ही प्रमोद सिंह से 1500 रुपये ब्याज पर उधार लिए थे. उधार का पैसा नहीं चुकाने पर दबंगों ने दलित महिला की जमकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद महिला के ऊपर दबंगों ने पेशाब भी किया. पिटाई में महिला को गंभीर तरीके से चोट आई है और फिलहाल इलाज चल रहा है. गांव के लोग घटना के बाद से हैरान हैं और खास तौर पर दलित समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल है. 

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी के आरोपों पर बोले दानिश अली, सड़क के बाद अब संसद में हो रही लिंचिंग   

1500 रुपये के लिए इंसानियत को किया शर्मसार 
पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. महिला के पति ने 1500 रुपये उधार लिए थे जिसे लौटाने के लिए आरोपी ने कई बार दबाव बनाया था. घटना वाले दिन भी वह अपना पैसा ही वापस लेने आया था और नहीं मिलने पर उसने महिला की पिटाई शुरू कर दी. पीड़िता ने दबंग के बेटे पर पेशाब करने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि उसे मारने के दौरान लगातार गालियां भी दे रहे थे. घायल महिला का खुसरूपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं खुसरूपुर थानाध्यक्ष सियाराम यादव ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद से आरोपी और उसका बेटा फरार बताए जा रहे हैं. महिला का कहना है कि आरोपियों ने निर्वस्त्र कर पिटाई करने के बाद धमकी दी थी कि अगर उसने शिकायत की या पुलिस के पास गई तो अगली बार उसे पूरे गांव में नग्न अवस्था में घुमाएंगे. महिला का परिवार इस घटना के बाद से सदमे में बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: 15 लाख के लिए मालिक के बेटे को मौत के घाट उतारा, प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement