Advertisement

Bihar Crime News: पूर्णिया में पत्नी का खौफनाक कदम, दबिया से काटी पति की गर्दन, इलाके में पसरा सन्नाटा

Bihar Crime News: पूर्णिया में एक महिला ने अपने पति की दबिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी. इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर दिया, बल्कि आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया

Latest News
Bihar Crime News: पूर्णिया में पत्नी का खौफनाक कदम, दबिया से काटी पति की गर्दन, इलाके में पसरा सन्नाटा
Add DNA as a Preferred Source

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के धमदाहा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. एक पत्नी ने अपने पति की दबिया से गर्दन काटकर उसकी जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार यह खौफनाक वारदात बीती रात की है, जब मजदूरी करके थका हुआ पति घर लौटा था. इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर दिया, बल्कि आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया.  

क्या था मामला 

दरअसल, यह घटना धमदाहा थाना क्षेत्र की है, जहां बालो दास नाम का मजदूर रात करीब 10 बजे काम से थककर घर लौटा था.  उसने अपनी पत्नी ऊषा देवी से खाना मांगा, लेकिन ऊषा ने जवाब दिया कि खाना अभी तैयार नहीं है. इस बात पर दोनों में मामूली कहासुनी हुई. बालो ने जल्दी खाना बनाने को कहा और आंगन में चापाकल के पास हाथ-पैर धोकर बच्चों के पास लेट गया. 

दबिया से उसकी गर्दन पर वार

थकान के कारण उसे नींद आ गई. इसी बीच, ऊषा ने दबिया से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी. खून के छींटों से बच्चों की नींद टूटी, और जब उन्होंने शोर मचाया तो ऊषा ने उन्हें भी धमकाया. डर के मारे बच्चे रोते हुए दरवाजे की ओर भागे.  ऊषा ने अपने बच्चों पर दबिया फेंकी. इसके बाद ऊषा घर के पीछे से भाग निकली. इस घटना के बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. धमदाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया भेजा और ऊषा को अमारी से गिरफ्तार कर लिया. 


यह भी पढ़ें: हमले में काट दिए गए दोनों पैर, महीनों अस्पताल में बीते फिर से चलना सीखा... राज्यसभा के नए सांसद सदानंदन मास्टर की कहानी


घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा फैला दिया

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए हैं.  पड़ोसियों के अनुसार, बालो और ऊषा के बीच अक्सर झगड़े होते थे. ऊषा पहले भी एक बार किसी के साथ भाग चुकी थी और लौटने के बाद भी उसके व्यवहार को लेकर विवाद रहता था. फिलहाल इस घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा फैला दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement