Advertisement

Bihar: मोकामा में गोलीकांड के बाद अनंत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें कौन हैं सोनू-मोनू और क्यों है उन पर शक, Video

बिहार के मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच टकराव ने इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है. गोलीबारी की इस घटना में अनंत सिंह बाल-बाल बचे. अब इस पूरे मामले पर अनंत सिंह का भी बयान आया है.

Latest News
Bihar: मोकामा में गोलीकांड के बाद अनंत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें कौन हैं सोनू-मोनू और क्यों है उन पर शक, Video

Bahubali Leader Anant Singh

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Crime News: बिहार (Bihar) के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) पर बुधवार को मोकामा (Mokama) के नौरंगा गांव में जानलेवा हमला हुआ. सोनू-मोनू गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. इस घटना में अनंत सिंह तो बच गए, लेकिन उनके एक समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और आगे कि जांच पड़ताल कर रही है. 

सोनू-मोनू कौन हैं?
सोनू और मोनू दो सगे भाई हैं, जो मोकामा के जलालपुर गांव के निवासी हैं. इनका नाम इलाके में खौफ और दबंगई का पर्याय बन चुका है. 2009 से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले इन भाइयों का मोकामा प्रखंड और अंचल कार्यालयों पर दबदबा है. दोनों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं.पहले अनंत सिंह की छत्रछाया में सक्रिय रहे सोनू-मोनू ने अब खुद का गैंग खड़ा कर लिया है. बताते चलें ये दोनों भाई मुख्तार अंसारी का शूटर भी रह चुके हैं. सोनू और मोनू पर दर्जनों केस भी दर्ज है.

घटना कैसे हुई?

अनंत सिंह ने बताया कि नौरंगा गांव के कुछ लोगों ने सोनू-मोनू पर घरों में ताला लगाने और लोगों को बाहर निकालने का आरोप लगाया था. जब अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ ताले खुलवाने पहुंचे और सोनू-मोनू को इस बारे में सूचित करना चाहा, तो दोनों भाइयों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलियां चलाईं.


ये भी पढ़ें: Crime News: रिटायर सैनिक ने पत्नी की हत्या कर किए शव के कई टुकड़े, प्रेशर कुकर में उबाल सबूत मिटाने की भी कोशिश


क्या है आगे की राह?
मोकामा में इस घटना के बाद तनाव बढ़ गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.अब सवाल यह है कि क्या यह टकराव मोकामा के वर्चस्व की लड़ाई का नया अध्याय लिखेगा या किसी बड़े राजनीतिक मोड़ की ओर इशारा करता है. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement