Advertisement

Bihar: दशहरा मेले में पागल हाथी ने काटा तांडव, कई गाड़ियों को कुचला, एक की मौत

बिहार में दशहरा मेले के दौरान पागल हुए हाथी ने जमकर तांडव काटा. हाथी ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया साथ ही एक व्यक्ति की जान भी ले ली. जानिए पूरा मामला

Latest News
Bihar: दशहरा मेले में पागल हाथी ने काटा तांडव, कई गाड़ियों को कुचला, एक की मौत

Bihar

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के सारण में शनिवार को एक हाथी पागल ने आंतक मचा दिया. हाथी इस कदर पागल हुआ कि उसने कई गाड़ियां चौपट कर दी और एक व्यक्ति की जान ले ली. हाथी के तांडव से पूरे इलाके में लगभग 2 घंटे तक दहशत का महौल बना रहा. महावत कई प्रयास  किए लेकिन हाथी काबू में नहीं आया, लेकिन आखिरी में महावत ने हाथी को काबू में कर बागीचे में चेन से बांध दिया. 

दशहरा के अखाड़ा जुलूस में पागल हुआ हाथी
दरअसल मामला सारण के एकमा का है जहां दशहरा के अखाड़ा जुलूस में हाथीयों को शामिल को शामिल किया गया था. इन्ही में से एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया और महावत के कंट्रोल से बाहर हो गया. भड़के हाथी ने एकमा बाजार की मुख्य सड़क पर कई घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. पागल हुए हाथी को देखकर लोग भाग खड़े हुए. 

बस पलटाने का किया प्रयास
भड़के हुए हाथी के पास जाने की कोई भी हिम्मत नहीं कर पा रहा था,  इस हाथी ने मेले में एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया औऱ बस को पलटने का प्रयास भी किया. इस सनकी हाथी (Crazy elephant) के ऊपर एक बच्चा और महावत सवार थे. इस हाथी ने भुइली चवर में भैंस चरा रहे एक शख्स को जख्मी कर दिया. जख्मी युवक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया.


ये भी पढ़ें- Kolkata Rape-Murder Case: अनशन पर बैठे तीसरे डॉक्टर की बिगड़ी हालत, ममता सरकार ने समूहिक इस्तीफे को बताया अवैध


मेले में शामिल अन्य हाथी और ऊंट के प्रयास से हाथी को किसी तरह भीड़भाड़ वाले इलाके से निकालकर पास के सुनसान बगीचे में ले जाया गया. इस दौरान लोग हाथी के बेकाबू होने की पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement