Advertisement

बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा दांव, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने का ऐलान

बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने सरकारी नौकरी में बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 25% आरक्षण देने का फैसला लिया है.

Latest News
बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा दांव, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने का ऐलान

Bihar CM Nitish kumar

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब तक राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, चुनाव से पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. इसमें सरकार ने बिहार की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है. बिहार सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ये बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. 

युवाओं के लिए भी बड़ा ऐलान 

सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. इसके साथ ही वो राज्य के युवाओं को नहीं भूले. उन्होंने युवाओं के लिए भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है.उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. 

ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी टेस्ट, चेंजिंग रूम में कैमरे, नाबालिग लड़कियों के साथ ज्यादती, ये है संभाजीनगर के बालगृह का चौंकाने

युवा आयोग के गठन को लेकर सीएम नीतीश ने X पर किए गए ट्वीट में कहा- "मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है. समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों के साथ यह आयोग समन्वय भी करेगा."

मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे…

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement