Advertisement

Bihar Politics: Lalu Yadav के ऑफर पर नीतीश कुमार का जवाब, 'अब हम हमेशा साथ हैं...'

Nitish Kumar Reply To Lalu Yadav: बिहार की राजनीति में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है. लालू यादव के ऑफर पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जवाब दे दिया है. 

Latest News
Bihar Politics: Lalu Yadav के ऑफर पर नीतीश कुमार का जवाब, 'अब हम हमेशा साथ हैं...'

लालू यादव के ऑफर पर नीतीश कुमार ने दिया जवाब

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने वाले हैं. आरजेडी चीफ (RJD) लालू यादव ने नीतीश कुमार को दरवाजा खुला होने का ऑफर देते हुए इंडिया ब्लॉक (INDIA Alliance) में शामिल होने का न्योता दिया था. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसका जवाब देते हुए उनके ऑफर को पूरी तरह से ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि गलती से दो बार इधर-उधर चले गए थे, लेकिन अब यहीं (NDA) रहेंगे. बिहार में चुनाव से पहले खेला होने की जो संभावनाएं देखी जा रही थीं, मुख्यमंत्री ने अपने बयान से उन सबको एक झटके में खारिज कर दिया है. 

लालू के ऑफर में नीतीश को नहीं है दिलचस्पी 
लालू यादव (Lalu Yadav) ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि शायद एक बार फिर बिहार के सीएम पाला बदल सकते हैं. हालांकि, उन्होंने इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, 'हम गलती से दो बार इधर-उधर हो गए थे, लेकिन अब हम लोग हमेशा साथ हैं. अब हम यहीं रहेंगे और विकास कार्य करेंगे.' बता दें कि पटना में बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और इस वक्त नीतीश इस मुद्दे पर घिरे हुए हैं. 


यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी केस: सुनवाई के दौरान पहुंचा बंदर, CJM कोर्ट में टेबल पर बैठा, वकील 1986 की राम मंदिर की घटना याद कर बोले, 'काशी में विजय'


दरअसल कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा निकाली थी, जिसमें बिहार के दोनों डिप्टी सीएम नहीं नजर आए थे. इसके बाद से गठबंधन में दरार की खबरें आ रही थीं. कुछ दिन पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है. अगर वह वापस आते हैं, तो क्यों नहीं उन्हें लेंगे. नीतीश कुमार को भी अपना दरवाजा खुला रखना चाहिए.' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था. 


यह भी पढ़ें: केजरीवाल, आतिशी, सिसोदिया के खिलाफ खड़े उम्मीदवार केवल वॉकओवर या तगड़ी टक्कर? दिल्ली चुनाव में कौन किस पर पड़ेगा भारी


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement