Advertisement

Bihar Floor Test: कौन है Tejashwi Yadavको धोखा देने वाला MLA 'छोटा चेतन' जिसने आखिरी में कर दिया खेल!

3 RJD MLAs Joins NDA: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश आखिरकार नाकाम हो गई. तीन विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्लाद ने पाला बदल लिया. 

Latest News
Bihar Floor Test: कौन है Tejashwi Yadavको धोखा देने वाला MLA 'छोटा चेतन' जिसने आखिरी में कर दिया खेल!

Who Is Chetan Anand

Add DNA as a Preferred Source

बिहार विधानसभा में (Bihar Floor Test) नीतीश कुमार ने बहुमत साबित कर दिया है और इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी को जमकर सुनाया भी. इस बार लालू यादव हार मानने के मूड में नहीं थे और अपने विधायकों को एकजुट रखने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं रहे. पार्टी में किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए उन्होंने सभी विधायकों को पिछले दो दिनों से अपने आवास पर ही रखा था. हालांकि, सोमवार को जबविधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो तीन राजद विधायक अपना खेमा छोड़कर एनडीए खेमे में जाकर बैठ गए.

बहुमत परीक्षण (Bihar Floor Test) के दौरान पाला बदलने वाले नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्लाद की इस हरकत पर तेजस्वी ने भी खूब सुनाया. इन तीनों में सबसे ज्यादा चर्चा चेतन आनंद की हो रही है. बिहार के बाहुबली राजपूत नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद पहली बार विधायक बने हैं. तेजस्वी यादव ने उन्हें सुनाते हुए कहा कि आप मेरे छोटे भाई हैं. चाहे जहां मन करे जाइए, रहिए, लेकिन हम आपके साथ हमेशा रहेंगे.  

यह भी पढें: Bihar Live: फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार सरकार पास, पक्ष में पड़े 129 वोट

तेजस्वी ने पाला बदलने पर लगाई छोटे भाई चेतन की क्लास
चेतन आनंद को छोटा भाई बताते हुए जमकर सुनाया और कहा कि आपको हमने विधायक बनाया. तेजस्वी ने कहा, 'आपने (चेतन आनंद) इतने दिनों तक पार्टी का झंडा बुलंद रखा. मेरे छोटे भाई चेतन का आप लोगों ने (जेडीयू-बीजेपी) कहीं कुछ नहीं किया था. हमने इनको टिकट दिया और फिर जिताए भी. इनके पिता के गुण पर नहीं, बल्कि इनके गुण पर टिकट दिया. हम नौजवान लोगों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, नौजवानों की टीम बनानी थी. ये कोई नई बात नहीं है, ये कहीं भी रहे लेकिन हम इसके साथ हैं.

यह भी पढ़ें: चाचा गए भतीजा उठाएगा झंडा, विधानसभा में Nitish को दशरथ बना गए Tejashwi

विवादों में रहते हैं चेतन आनंद 
चेतन आनंद पहली बार विवादों में नहीं है. इससे पहले राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज जा के ठाकुर का कुआं कविता सुनाने पर भी वह भड़क गए थे और इसे राजपूत समाज का अपमान बताया था. माना जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. पाला बदलकर एनडीए में जाने वाली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर भी तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आप महिला हैं, आपने जो निर्णय लिया हम उसका स्वागत करते हैं. अब आप लोगों की सरकार है, तो ओल्ड पेंशन स्कीम जरूर लागू करिएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement