भारत
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट की दिनांक और समय की घोषणा कर दी है. विद्यार्थी 29 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्च चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 10th result 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की है. बीएसईबी के रिजल्ट कल यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बताए जाएंगे. अपने रिजल्ट को देखने के लिए विद्यार्थी matricresult2025.com पर विजिट करें.
विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बता दें, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था. वहीं, इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 15.68 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं.
वेबसाइट पर लोड बढ़ने पर वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में Bihar 10 टाइप करके अपना रोल नंबर टाइप करना होगा. फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें. इसके बाद आपको मैसेज के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा.
बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी इस रिजल्ट के बारे में घोषणा की है. बिहार बोर्ड के मुताबिक, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा करेंगे. इस दौरान अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे. बता दे, कल दोपहर 12 बजे बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, तीनों स्ट्रीम में लड़कियां बनीं टॉपर
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Matric_Result_2025 #BiharBoardResult pic.twitter.com/3qZzH08cFr
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 28, 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.