Advertisement

NDA या महागठबंधन किसका खेल बिगाड़ेगी AAP? बीजेपी नेता ने किया ये बड़ा दावा

Bihar Assembly Elections: बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और लालू यादव में क्या फर्क है? लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है

Latest News
NDA या महागठबंधन किसका खेल बिगाड़ेगी AAP? बीजेपी नेता ने किया ये बड़ा दावा

PM Modi को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सियासी पारा गरमा गया है. AAP को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ राजीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम आदमी पार्टी  के बिहार में आने से एनडीए के वोटबैंक में सेंध लग सकती है. लेकिन बीजेपी ने इस दावे को खारिज कर दिया है. बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और लालू यादव में क्या फर्क है? लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है. वे लड़ते रहें चुनाव, लेकिन मैं इतना कह देता हूं बिहार में एनडीए की सरकार है. साथ ही देश में भी हमारी सरकार है. बिहार और देश दोनों विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. बिहार में फिर से एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.'

पीएम मोदी को घाना में मिला सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर भाजपा सांसद ने कहा, 'नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही विश्व के भी बड़े नेता हैं. पीएम मोदी ने जो काम किया है, आज पूरी दुनिया उसकी चर्चा कर रही है. वह ग्लोबल लीडर हैं. उन्होंने देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया और अब तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हैं. जो काम करेगा, उसका नाम होगा और पीएम मोदी ने काम किया है."

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर की 'आजाद समाज पार्टी' के गठबंधन में चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता अनिल शर्मा ने कहा, "बिहार में चाहे चंद्रशेखर आएं या ओवैसी आ जाएं, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

बिहार के लोग भी महाराष्ट्र, हरियाणा और पूरे देश के लोगों की तरह इस बात को समझ चुके हैं कि अगर भाजपा सशक्त नहीं हुई और एनडीए की सरकार नहीं बनी तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी बांग्लादेश की तरह हिंदुओं पर अत्याचार होगा.

(With IANS input)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement