भारत
करंट लगने से 9 कांवरियों की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. ये घटना हाजीपुर औधोगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इलाके की है.
बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में 9 कांवरियों की मौत हो गई है. ये कांवरिए भोले बाबा के भजन पर डांस कर रहे थे. इसी दौरान अनकी डीजे ट्रॉली हाई टेंशन वायर के चपेट में आ गई. पूरी डीजे ट्रॉली में करंट आ गया. करंट लगने से 9 कांवरियों की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. ये घटना हाजीपुर औधोगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इलाके की है.
करंट से ट्रॉली में लगी आग
कहा जा रहा है सारे मृतक कम उम्र के हैं. ये सारे ही लोग डीजे ट्रॉली के ऊपर बैठकर जल भरने के लिए पहलेजा घाट के लिए रवाना हो रहे थे. उनकी योजना वहां से जल भरकर गांव में स्थित मंदिर में जलाभिषेक करने की थी. उनकी डीजे ट्रॉली उनके गांव सुल्तानपुर से बाहर आई थी, उसी समय ट्रॉली वहां से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट हाई टेंसन वायर से जा टकराई. पूरी ट्रॉली में करंट दौड़ गई. इसके फौरन बाद ही ट्रॉली में आग लगी की घटना हो गई है. ट्रॉली में सवार सारे ही लोग बुरी तरह से झुलस गए.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.